फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2020 Timing: 21 जून को सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कब और कैसे लगेगा यह ग्रहण

Wed, 17 Jun 2020 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Jun 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse 2020 timing surya grahan full detail of surya grahan 2020
सूर्य ग्रहण2020: यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा।

Solar Eclipse 2020 Timing: 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन है और इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आने से यह घटना घटित होती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण दूसरा ग्रहण होगा, इसके पहले इसी महीने की 5 तारीख को भी चंद्र ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण कब लगेगा, ग्रहण का समय कितने बजे का है, सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, सूतक कब से लग जाएगा और ग्रहण के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी होगी। इन सबके बारे में आइए जानते हैं।



सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

Trending Videos
solar eclipse 2020 timing surya grahan full detail of surya grahan 2020
solar eclipse 2020
21 जून सूर्यग्रहण का समय
21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल 2020 में भारत में दिखने वाला एक मात्र सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले भारत में 26 दिसंबर को भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 13 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 10 मिनट पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव चरम में होगा।

solar eclipse 2020 timing surya grahan full detail of surya grahan 2020
solar eclipse

कुछ ऐसा दिखेगा ग्रहण के दौरान सूर्य का नजारा
21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकते हुए कंगन की भांति दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण को कंकण सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। ग्रहण के दौरान जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाएगा तब चंद्रमा सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगी ऐसे में सूर्य सोने की अंगूठी की तरह दिखाई देगा। यह ग्रहण वलयाकार होगा जिमसें चांद सूरज को पूरी तरह से ढ़क नहीं पाएगा अगर चांद सूरज को पूरी तरह से ढ़क लेता तो यह पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण में चांद 30 सेकंड के लिए ही सूर्य को ढ़क पाएगा।

सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse 2020 timing surya grahan full detail of surya grahan 2020
solar eclipse
ग्रहण से पहले शुरू हो जाएगा सूतक काल
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक प्रभावी हो जाता है। ऐसे में 21 जून से पहले 20 जून की रात के 10 बजकर 13 मिनट से सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण की सामाप्ति पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण में सूतक ग्रहण के स्पर्श होने से ठीक 12 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में देश में ग्रहण का स्पर्श का समय अलग-अलग होने से सूतक का समय भी अलग-अलग होगा।

सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी
विज्ञापन
solar eclipse 2020 timing surya grahan full detail of surya grahan 2020
सूर्य ग्रहण
ग्रहण पर ये सावधानियां बरतनी जरूरी
शास्त्रों में ग्रहण के समय कई तरह की सावधानियां बरतने के बारे में कहा गया है।

- ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है ऐसे में ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति नहीं छूना चाहिए। मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। 
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ऐसे में इस दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
- सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed