Shani Gochar 2023 In Kumbh Rashi:- पंचांग के अनुसार, नए साल में 17 जनवरी 2023 को शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साल की शुरुआत में ही शनि के राशि परिवर्तन से कई बड़े बदलाव होंगे। इस दौरान कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं तीन राशियां ऐसी भी हैं जिनपर शनि का अशुभ प्रभाव दिखाई देगा। इन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप झेलना पड़ेगा। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या दौरान व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ उपाय करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं साल 2023 में किन राशियों पर रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव और उससे बचने के उपाय...
Shani Gochar 2023: साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, रखें ये सावधानियां
साल 2023 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
साल 2023 में शनि 17 जनवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव दिखाई देगा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। हालांकि मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा, उन्हें हर शनिवार को 11 बार शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को दूध और जल मिलाकर पीपल में चढ़ाएं। साथ ही पीपल के पेड़ के पास काले तिल और चीनी भी रख आएं। ज्योतिष के अनुसार, आटे में चीनी मिलाकर खिलाने से भी लाभ प्राप्त होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों पर शनि का महादशा का प्रकोप है, उन्हें इस दौरान कोकिला वन या शनिधाम की यात्रा करनी चाहिए। ऐसा करने से राहत मिलती है।