फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturn Transit 2022: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनिदेव, इन 4 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगा धन-लाभ

Tue, 25 Jan 2022 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jan 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2022 after 30 years shani going to enter kumbh rashi these 4 zodiac signs will lucky
shani transit 2022: 29 अप्रैल 2022 को शनि राशि बदलने वाले हैं - फोटो : अमर उजाला

Saturn Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत प्रभावकारी माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य के जीवन में गहरा पड़ता है। सभी नौ ग्रह एक नियमित अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं। इनमें शनि ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 09 ग्रहों में शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि ग्रह को राशिच्रक का पूरा एक चक्कर लगाने में 30 वर्षों का समय लगता है। 29 अप्रैल 2022 को शनिदेव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि देव कुंभ राशि में लगभग 30 वर्षों के बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती तो कुछ राशि वालों से शनि की दशा खत्म हो जाती है। शनि के 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में आने से चार राशि के जातकों का विशेष लाभ होने के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है ये चार भाग्यशाली राशियां।

Trending Videos
saturn transit 2022 after 30 years shani going to enter kumbh rashi these 4 zodiac signs will lucky
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि: 29 अप्रैल 2022 के बाद मेष राशि के लोगों का काफी अच्छे और शानदार मौके प्राप्त होंगे। शनि के कुंभ राशि में राशि परिवर्तन से आपको अपने जीवन में शानदार सफलताएं मिलेंगी।। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। जो बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शानदार साबित होगा। अगर मेष राशि के जातक कोई नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। छात्रों के लिए यह गोचर शुभफलदायी रह सकता है। 
 
saturn transit 2022 after 30 years shani going to enter kumbh rashi these 4 zodiac signs will lucky
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि: 
आपके लिए शनि का कुंभ राशि में परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। शानदार समय बीतेगा। करियर में नई ऊंचाईयां प्राप्त करेंगे। बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलने के साफ संकेत हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं ऐसे में शनि का गोचर आपको सभी तरह के ऐशोआराम और सुख-सुविधा से परिपूर्ण रखेंगे। विदेश की यात्रा संभव है वही जो लोग पिछले कई महीनों से विदेश में जॉब के लिए प्रयासरत थे उनकी इच्छाए भी पूरी होंगी। परिवार का सहयोग भरपूर मिलेगा। कई वर्षों से आपका फंसा हुआ धन आपको दोबारा मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2022 after 30 years shani going to enter kumbh rashi these 4 zodiac signs will lucky
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि: 
शनि का 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि के जातकों के सुनहरे दिन फिर से शुरू हो जाएंगे। धन लाभ होने से प्रबल संकेत हैं। जमीन और मकान में निवेश करने का आपके लिए अच्छा समय रहेगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए अब तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। व्यापारियों के लिए अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अब समय अनुकूल रहेगा। आप किसी नए व्यापार में धन निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।  सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं खलेगी। कानूनी मसलों पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

विज्ञापन
saturn transit 2022 after 30 years shani going to enter kumbh rashi these 4 zodiac signs will lucky
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि: 
इस साल धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती खत्म होने से परेशानियों के दिन भी समाप्त हो जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। नौकरी में अच्छा प्रमोशन और पैसा बढ़ने की प्रबल संभावना है। पैतृक सम्पति से लाभ होने की भी संभावना है। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed