फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि मार्गी 2020: 29 सितंबर से शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव

Fri, 25 Sep 2020 11:16 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 25 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
saturn direct 2020 know effects on your zodiac sign
शनि मार्गी 2020: जानें प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

राहु केतु के बाद अब न्याय के देवता शनि भी अपनी चाल बदल रहे हैं। 29 सितंबर से शनि अपनी राशि मकर में मार्गी (सीधी चाल में चलेंगे) होंगे। इसी साल 11 मई को शनि वक्री हुए थे। शनि की सीधी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। राशि चक्र की 12 राशियों में से चार राशियों पर इसका विपरित प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि ग्रह की इस चाल से इन राशि के जातको के करियर और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शनि मार्गी से किन चार राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।


                 

saturn direct 2020 know effects on your zodiac sign
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि की चाल का परिवर्तन इस राशि वालों पर विपरीत प्रभाव डालेगा। शनि की सीधी चाल से घरेलू समस्याओं की संभावना रहेगी। शनि की बदलती चाल का प्रभाव करियर पर भी पड़ेगा। इसलिए व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव का समाना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक खर्च बढ़ेगें। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा।
 

saturn direct 2020 know effects on your zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया

शनि की सीधी चाल सिंह राशि के जातको को भी प्रभावित करेगी। इस राशि के जातकों को धन संबंधित समस्याओं और परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सर्दी जुकाम आदि की वजह से सेहत में कुछ गिरावट रह सकती है। परिवार में मनमुटाव की वजह से आपको मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn direct 2020 know effects on your zodiac sign
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया

तुला राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल परेशानी में डाल सकती है। क्योंकि इस राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। बिना वजह के खर्च बढ़ सकते हैं। जिससे आपको बहुत ज्यादा परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। पैसे डूबने की भी संभावना है। शादीशुदा लोगों को इस समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन
saturn direct 2020 know effects on your zodiac sign
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया

कुंभ राशि पर शनि की सीधी चाल के कारण आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं आय में कमी आने से समस्याएं ज्यादा हो सकती हैं। संतान को लेकर कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इस समय की गई यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को इस समय कुछ ज्यादा ही सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed