फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: हाथ के अंगूठे की बनावट बता सकती है आपका भविष्य और आपका व्यक्तित्व

Mon, 03 Jan 2022 02:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Samudrik Shastra The shape of the thumb can tell your future and your personality
अंगूठा

Samudrik Shastra: हर व्यक्ति के अंदर अपने भविष्य के बारे और अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न विधाओं के द्वारा व्यक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। समुद्रशास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि व्यक्ति के अंगूठे की बनावट बताती है कि उसके भविष्य में क्या छिपा हुआ है और उसका व्यक्तित्व किस प्रकार का है। तो चलिए जानते हैं व्यक्ति के अंगूठे की बनावट के आधार पर उसके व्यक्तित्व के बारे में। 

Samudrik Shastra The shape of the thumb can tell your future and your personality
अंगूठा

छोटा अंगूठा
यदि  किसी व्यक्ति के अंगूठे का आकार छोटा है तो ऐसे व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास की कमी होती है। यह कार्यकुशल भी नहीं होते। इन्हें अकेले रहना काफी पसंद होता है। इसके साथ ही ये काम कभी भी समय पर पूरा नहीं करते बल्कि कार्य कर प्रति इनकी लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। 

Samudrik Shastra The shape of the thumb can tell your future and your personality
अंगूठा
लंबा और पतला अंगूठा:
जिस व्यक्ति के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है तो ऐसे व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं लेकिन उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि ऐसी व्यक्ति कसी भी प्रकार के संघरह का डटकर मुकाबला करते हैं और बहुत जल्द जीवन में सफलता भी हासिल करते हैं। पतला और लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति स्वयं को किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samudrik Shastra The shape of the thumb can tell your future and your personality
अंगूठा

सख्त अंगूठा 
जिस व्यक्ति का अंगूठा सख्त होता है और जिसमें लचीलापन भी नहीं होता है ऐसे व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने हाथ में जो भी कार्य लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। सख्त अंगूठे वाले व्यक्ति अच्छे प्रशासक होते हैं। ये लोग बहुत स्पष्टवादी होते हैं और उन्हें मूर्ख भी नहीं बनाया जा सकता। हालांकि ऐसे लोगों में संवेदना की कमी होती है और इसलिए वो जल्द ही किसी की बातों पर भरोसा नहीं करते। 

विज्ञापन
Samudrik Shastra The shape of the thumb can tell your future and your personality
अंगूठा

मोटा अंगूठा
जिस व्यक्ति के हाथ का अंगूठा मोटा, चौड़ा होता है ऐसे व्यक्तियों का स्वभाव गुस्सैल होता है। ऐसी व्यक्तियों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। जब भी इस प्रकार के व्यक्ति को गुस्सा आता है तो ऐसे में उन्हें शांत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी इनका गुस्सा स्वयं इनके लिए भी नुकसानदायक साबित होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाले ऐसे व्यक्ति भीतर से बहुत कमजोर होते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर होने के कारण वो जल्द ही पिघल जाते हैं लेकिन ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed