फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   samudrik shastra Such women are very fortunate

samudrik shastra : बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं ये महिलाएं, रानियों के समान रहता है जीवन

Mon, 28 Dec 2020 05:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 28 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
samudrik shastra Such women are very fortunate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Photo

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित तिल, निशान और अंगो की बनावट से पता किया जा सकता है कि उस व्यक्ति का स्वाभाव और भविष्य कैसा रहेगा। इसी तरह से सामुद्रिक शास्त्र में अंगो के आकार और निशान आदि के आधार पर कुछ महिलाओं के बारे में बताया गया है जो बहुत ही सौभाग्यशाली रहती हैं। इन महिलाओं को जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त होता है। धन के मामले में भी ये बहुत ही भाग्यशाली रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी रहती हैं वे महिलाएं...

विज्ञापन

 

जो महिलाएं गौर वर्ण लिए हुए चंद्रमा के समाग गोल मुख की होती हैं और जिनकी आंखें बड़ी साथ ही होठो में हल्की ललिमा रहती है, ऐसी महिलाएं बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इन महिलाओं को अपने जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिस महिला की दोनों आंखों का सफेद भाग एक दम गाय के दूध के समान उजला, पुतली एक दम काली और भौंहे गहरी काली और घनी होती हैं एवं उसकी आंखो के ऊपर नीचे का भाग हल्का लाल रहता है। ऐसी महिलाएं बहुत गुणवान होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो महिला गौरवर्ण (गोरी) या सांवली रंग की हो उसका चेहरा और माथा चिकना हो तो ऐसी महिलाओं को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें शादी के बाद एक धन-धान्य से परिपूर्ण परिवार मिलता है। ऐसी महिलाएं अपने कुल का नाम रोशन करने वाली होती हैं।

जिस महिला के शरीर का आकार हिरनी के समान सुंदर होता है, जिसके अंग कोमलता लिए हुए रहते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि बहुत निर्धन घर में जन्म लेने के बाद भी ये संपन्न परिवार में जाती हैं या कह सकते हैं कि इन्हें राजा के समान जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

जिन महिलाओं के हाथों में मछली या स्वास्तिक का चिह्न बना होता है। वे बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं को अपने जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। ये जिस घर में जाती हैं यानि जहां इनकी शादी होती हैं, वहां भी किसी प्रकार का कोई अभान नहीं रहता है। इन महिलाओं को लक्ष्मी के समान धन देने वाली माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed