Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस समय और इस विधि से करेंगे हनुमान जी की आराधना, तो जीवन की हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

Tue, 09 Feb 2021 07:48 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 09 Feb 2021 07:48 AM IST
विज्ञापन
Rules and times of worshiping Hanuman ji to get rid of trouble
hanuman ji - फोटो : instagram

हनुमान जी एक ऐसे देव हैं, जिनकी आराधना से बड़ी से बड़ी ग्रह बाधा और जीवन में चल रही उठापटक का भी समाधान शीघ्र मिल जाता है। कलयुग में बजरंगबली की आराधना शीघ्रफलदायी बताई गई है। भगवान हनुमान की कृपा से शनि के बुरे प्रभाव से तो मुक्ति मिलती है जीवन की अन्य समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए भी हनुमत आराधना को सटीक और रामबाण उपाय माना गया है। भगवान हनुमान सदैव अपने प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन रहते हैं। पौराणिक मान्यता है कि जब हनुमान जी विश्राम करने जाते हैं यदि उस समय कुछ मांगा जाए तो वे अवश्य अपने भक्त की कामना को पूरा करते हैं। तो चलिए जानते हैं किस समय और किस प्रकार हनुमान आराधना करने से पा सकते हैं परेशानियों से मुक्ति....

Trending Videos
Rules and times of worshiping Hanuman ji to get rid of trouble
हनुमानजी
ग्रह बाधा से मुक्ति के लिए

 

रात्रि के समय भगवान हनुमान की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। यदि आप अपने किसी भी प्रकार से ग्रह बाधा से पीड़ित हैं जिसके कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको रात के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। अगर एक बार में तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभफलदायी साबित होगा।

Rules and times of worshiping Hanuman ji to get rid of trouble
हनुमानजी

यदि आपके और संतान के बीच तनातनी बनी रहती है संतान आपका कहा नहीं मानती है तो रात्रि में ठीक 8 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और उनसे अपनी समस्या का समाधान करने की प्रार्थनी करनी चाहिए। यदि प्रतिदिन ये नहीं कर सकते हैं तो शनिवार और मंगलवार का दिन बहुत शुभ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rules and times of worshiping Hanuman ji to get rid of trouble
हनुमान
विदेश में नाम कमाने के लिए


किसी भी व्यक्ति को अगर विदेश में कार्य करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले तो वह गंवाना नहीं चाहेगा। यदि आप विदेश में कोई कार्य करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकन आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद रात्र को 08 बजकर 30 मिनट पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसी तरह से आरंभ करके पूरे नौ दिनों में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ पूर्ण कर लेना चाहिए। ध्यान रहे कि ये कार्य नौ दिन में पूर्ण हो तो बहुत अच्छा रहता है साथ ही संख्याओं का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।

विज्ञापन
Rules and times of worshiping Hanuman ji to get rid of trouble
हनुमान
हनुमत आराधना के समय इन बातों को रखें याद 
  • यदि आप पहले दिन जिस समय पूजा करते हैं अन्य दिनों पर भी नियत समय पर ही पूजा करें।
  • यह भी ध्यान रखें कि पहले दिन जिस स्थान, जिस आसन पर बैठकर पूजा की हो अन्य पूरी पूजा भी वहीं पर बैठकर करें।
  • भगवान हनुमान की पूजा में तन के साथ मन की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखें।
  • जिस स्थान पर आप पूजा पाठ का कार्य कर रहे हैं वहां पूरी तरह से साफ-सुथरा और शांति भरा वातावरण होना चाहिए।

यदि उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए सच्चे हृदय से आप हनुमान जी की पूजा करते हैं तो 21 दिनों के भीतर आपको सकारात्मकता नजर आने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed