फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन लोगों के लिए पन्ना रत्न पहनना सही, जानिए इसके फायदे और नियम

Sat, 31 Oct 2020 03:10 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 31 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
ratna shastra Who can wear emerald gemstone know the advantages and rules of wearing it
panna stone - फोटो : amarujala

ज्योतिष के अनुसार हर रत्न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिनमें से नौ रत्नों को महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन्हें नवरत्न कहते हैं। रत्न धारण करके आप उस रत्न से संबंधित ग्रह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हीं नवरत्नों में से एक है पन्ना यह रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन पन्ना बहुत ही ध्यान से लेना चाहिए क्योंकि दोषमुक्त पन्ना मिलना कठिन होता है। यह देखने में षठकणीय होता है। इसमें जाल जैसा होता है। पन्ना कभी भी बिना जाल के नहीं होता है। जानते हैं यह रत्न धारण करना किन लोगों के लिए रहता है सही, क्या हैं इसके लाभ और पहनने के नियम...

ratna shastra Who can wear emerald gemstone know the advantages and rules of wearing it
पन्ना रतन धारण करने के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst

पन्ना धारण करने के लाभ 
पन्ना धारण करने से  मन की चिंताओं से मुक्ति मिलती है। इसे पहनने से बुद्धि की एकाग्रता बढ़ती है। यह बुध ग्रह का रत्न है, इसलिए इसको धारण करने से वाकपटुता अच्छी होती है। इसे पहनने से व्यापार में लाभ मिलता है यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायता करता है। इसे धारण करने से त्वचा रोगों में भी लाभ मिलता है, यह व्यक्तित्व को निखारता है। लेकिन जब रत्न आपके अनुकूल न हो तो कुछ नुकसान भी होते हैं। पन्ना अगर आपके अनुकूल नहीं होगा तो उससे आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। 

ratna shastra Who can wear emerald gemstone know the advantages and rules of wearing it
किन लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए और किसे नहीं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst

किन लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए और किसे नहीं
वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि वाले पन्ना धारण कर सकते हैं। इन लग्न वालों को पन्ना लाभ पहुंचाता है। लेकिन मेष, कर्क और वृश्चिक वालों को पन्ना बिलकुल भी धारण नहीं करना चाहिए। तो वहीं सिंह,धनु और मीन वाले लोग कुछ विशेष परिस्थितियों में किसी की सलाह से पन्ना धारण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ratna shastra Who can wear emerald gemstone know the advantages and rules of wearing it
पन्ना धारण करने के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पन्ना धारण करने के नियम क्या हैं
पन्ने को चांदी में या सोने की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठा(सबसे छोटी उंगली) में धारण करना चाहिए। पन्ना रत्न के साथ हीरा या ओपल पहनना शुभकारी रहता है। तो वहीं पन्ना के साथ मूंगा और मोती धारण करना सही नहीं रहता है। बुधवार की सुबह को पन्ना धारण करना चाहिए। पन्ना देखने में हरा होता है, यह रत्न जितना ज्यादा हरा हो उतना ही अच्छा माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed