फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर वही संयोग, जो द्वापर में श्रीकृष्ण के जन्म पर था, जानें शुभ मुहूर्त

Tue, 20 Aug 2019 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rare coincidence on krishna janmashtami 2019
Krishna janmashtami

हिंदुओं के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद की अष्टमी तिथि पर कान्हा का जन्मदिन मनाया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिस तरह द्वापर युग में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण के जन्म के समय सूर्य और चंद्रमा उच्च भाव में विराजमान थे, ठीक इसी तरह इस साल की जन्माष्टमी पर भी रोहिणी नक्षत्र में ये अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार जन्माष्टमी 23 अगस्त और 24 अगस्त दोनों दिन है। रोहिणी नक्षत्र जिसमें भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, इस आधार पर शुभ मुहूर्त 23 अगस्त को 



मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Rare coincidence on krishna janmashtami 2019
भगवान कृष्ण

जन्माष्टमी शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार जन्माष्टमी का संयोग द्वापर युग जैसा बन रहा है। इसके साथ भाद्रपद की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में सूर्य और चंद्रमा अपने उच्च भाव में रहेंगे। इस शुभ संयोग से भगवान कृष्ण की आराधना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होगी। कन्या का जन्म भाद्रपद में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार भी अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग, सूर्य और चंद्रमा का उच्च राशि में रहना बहुत ही मंगलकारी रहेगा। ऐसे ही शुभ संयोग में द्वापर में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Rare coincidence on krishna janmashtami 2019
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त:
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 23 अगस्त 2019 को सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त - 24 अगस्त 2019 को सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर 
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से 12 :55 बजे तक
निशिता पूजा का समय - मध्यरात्रि 12:09 से 12: 47 बजे तक

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed