फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mesh Rashifal 2022: नौकरी, व्यापार, करियर और धन के मामले में मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Tue, 04 Jan 2022 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jan 2022 07:49 AM IST
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for aries prediction mesh rashifal 2022 in hindi know about aries rashifal for 2022 career business and love life
horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशिफल


वार्षिक राशिफल 2022 की ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशिफल साल के पहले महीने यानी 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर आर्थिक नजरिए से सकारात्मक फल देने वाला वर्ष रहेगा। कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति के संकेत दिखाई दे रहा है। वहीं 13 अप्रैल 2022 को देवगुरु बृहस्पति का गोचर स्वयं की राशि यानी मीन राशि में होने से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम और सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु का प्रभाव मेष राशि के जातकों के जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। साल 2021 में न्याय और कर्म फलदाता शनि का भी राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। शनिदेव साल 2022 में ज्यादातर समय आपके दशवें भाव में रहेंगे। शनि के आपकी राशि से 10वें भाव में रहने के कारण आपको जीवन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

आपके लिए साल 2022 का वार्षिक राशिफल शुरुआती कुछ माह इस राशि के प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करने पड़ेगा। साल के शुरुआती महीनों में बुध और शनि की युति सेहत के नजरिए से आपको कुछ कष्ट प्रदान करने वाले होंगे। वहीं इसके अलावा मई से अगस्त के बीच मंगल का गोचर भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है। मेष राशि के जातकों को साल के कुछ महीनों में सेहत संबंधी परेशानी के चलते विशेष सावधानी बरतनी होगी। फिर इसके बाद 10 अगस्त को मंगल स्वयं की राशि में प्रवेश कर जाएंगे और आपके ऊपर चतुर्थ भाव पर द्दष्टि होगी। जिसका प्रभाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। वार्षिक राशिफल की गणना के आधार पर 13 अप्रैल को गुरु ग्रह मीन राशि में जो इनकी स्वंय की राशि भी है उसमें 12वें भाव में,17 मार्च 2022 को राहु का राशि परिवर्तन पहले स्थान पर, 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेगा फिर इसके बाद 12 जुलाई को एक बार दोबारा मकर राशि से 10वें भाव में गोचर हो जाएंगे।

yearly horoscope 2022 varshik rashifal for aries prediction mesh rashifal 2022 in hindi know about aries rashifal for 2022 career business and love life
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशिफल 2022-  करियर
वार्षिक राशिफल की गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 में बहुत अच्छे और शानदार अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके लिए किसी गंभीर विषय को करने के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्तूबर के बीच रहेगा। करियर में नवंबर से लेकर दिसंबर तक समय मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला होगा। ऐसे में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशिफल 2022- वित्तीय स्थिति 
वित्तीय लिहाज से साल 2022 मेष राशि के जातकों के जीवन में स्थिरता प्रदान करने वाला होगा। समय-समय पर आपको आर्थिक लाभ होते हैं रहेंगे। आपको इस वर्ष बहुत ही समझदारी के साथ निवेश करने की जरूर होगी। नहीं तो आपको हानि भी हो सकती है। साल के अंत होते-होते आपके खर्चे बढ़ने लगेंगे जिसको आपको संभालना पड़ेगा नहीं तो आगे चल आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for aries prediction mesh rashifal 2022 in hindi know about aries rashifal for 2022 career business and love life
राशि
मेष राशिफल 2022- शिक्षा
मेष राशि के जातक जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए उनके लिए साल 2022 बहुत अच्छा परिणाम देने वाला साबित होगा। साल के शुरुआती दिनों में आपको कुछ मिले जुले ही परिणाम मिलते रहेंगे। लेकिन जुलाई से लेकर नवंबर के बीच इस राशि के छात्रों का परीक्षा में बहुत ही शानदार परिणाम देखने को मिलेगा। 

मेष राशिफल 2022- प्रेम जीवन
साल 2022 मेष राशि के प्रेमी जीवन जीने वाले जातकों के लिए प्रेम जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। प्रेमी संग पार्टनर के रिश्ते बहुत ही मजूबत रहेंगे। वर्ष 2022 में मेष राशि के जातक रोमांटिक पल गुजारने के लिए विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं शादी शुदा जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों संग समय अच्छे से बीतेगा। साल के आखिरी महीनों में आपके पार्टनर को कुछ हल्की-फुल्की बीमारियां भी रह सकती है लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for aries prediction mesh rashifal 2022 in hindi know about aries rashifal for 2022 career business and love life
aries

मेष राशिफल 2022- पारिवारिक स्थितियां
आपके लिए साल 2022 के शुरुआती महीने परिवारिक राशिफल के लिहाज से काफी शुभ और शांति भरे रह सकते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार बृहस्पति और शनि की चौथे भाव में द्दष्टि रहेगी। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्यों के बीच शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। साल के आखिरी में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो सकता है जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक जगह एकत्रित होकर प्रेम पूर्वक व्यवहार और मेल मिलाप का आनंद उठाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशिफल 2022- व्यापार
बिजनेस के लिहाज से वर्ष 2022 व्यापार करने वाले मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली होने के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा टर्नओवर होने से आपके कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी। इस वर्ष व्यापार में विस्तार की योजना कार्यान्वित होने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहा है। अपने बिजनेस में मेष राशि के जातक पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे। नए उद्यम में निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजूबत होगी। हालांकि साल के मध्य में कुछ कामकाज में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा की भी संभावना है। मेष राशि के जातक साल के अंत में लेन-देन और साझेदारी में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। ऐसे में कोई भी फैसला लेते समय बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूर होगी।

विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for aries prediction mesh rashifal 2022 in hindi know about aries rashifal for 2022 career business and love life
aries
मेष राशिफल 2022- धन लाभ
धन अर्जित के नजरिए से मेष राशि के जातकों को मिलाजुला ही परिणाम देखने को मिल सकता है। साल के कुछ महीनों में आपको आर्थिक तंगी का सामना करने को मिल सकता है। अप्रैल महीने के बाद से मेष राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन यह बहुत ही मंद गति से चलेगी जिसमें आपको निराश होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके साथी की आर्थिक स्थिति आपके मुकाबले अच्छी रहने से ज्यादा चिंता करने की बात नहीं होगी। इस वर्ष आप ज्यादा खर्चे करने से बचें क्योंकि भविष्य के लिए पैसा बचाकर रखना बहुत ही जरूर होता है। यह मंत्र आपके बड़े ही काम का है।  

मेष राशि राशिफल 2022- सेहत
मानसिक और शारीरिक रूप से मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियों का अगर छोड़ दे तो वर्ष 2022 में आपको स्वास्थ्य के नजरिए से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सेहत को तंदुरुत रखने के लिए आपको कुछ योग, व्यायाम और भोजन पर विशेष ख्याल रखना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed