फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Prediction 2024: तुला राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी ! क्या होगा आपके साथ ?

Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Libra Tula zodiac sign and big prediction in hindi
तुला राशिफल वार्षिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

New Year Libra Prediction 2024: साल 2024 की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। आप अपने आस-पास की हर चीज़ को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे और यह वर्ष आपके कार्यस्थल के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक परिणामों और सकारात्मक परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ेगा। बृहस्पति और मंगल के प्रभाव से आपको अपने साथी/जीवनसाथी, परिवार और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आप खूब यात्राएं भी करेंगे, क्योंकि केतु आपकी कुंडली पर प्रभाव डाल रहा है। लेकिन राहु और केतु कुछ चुनौतियां और बाधाएं पैदा कर सकते हैं जैसे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं या अनियोजित खर्च, जिन्हें आपको सही योजना और रणनीति से दूर करने में सक्षम होना चाहिए। साल 2024 तुला राशि वालों के लिए क्या लेकर आएगा जानना चाहते हैं  तो यहां पढ़िए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणियां।

Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Libra Tula zodiac sign and big prediction in hindi
तुला राशिफल वार्षिक 2024

कैसे होते है तुला राशि के जातक -
तुला राशि के जातक प्राकृतिक रूप से उम्दा अदाकार होते हैं। इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग खुद को लोगों से घिरा हुआ रखते हैं और तेजी से दूसरों के साथ कैसे संबंध विकसित किया जाए, इसी पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। इस राशि का मानना होता है कि व्यक्तिगत प्रयास के मुकाबले यदि एक जोड़ा प्रयास करे तो ज्यादा बेहतर परिणाम निकलकर आता है। अत: जब ये जोड़े में होते हैं, तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं। फिर चाहे वो घर हो या कार्यालय। अब जानते है साल कि 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में -

Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Libra Tula zodiac sign and big prediction in hindi
तुला राशिफल वार्षिक 2024 - फोटो : getty images
  • देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और उनका गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है। साल की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में मार्गी होंगे जिसके कारण बृहस्पति के शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे। जिनका विवाह होने में देरी हो रही थी उनके विवाह की संभावना बनेगी। वहीं आपके वैवाहिक जीवन में भी परिस्थितियों आपके अनुकूल होंगी। व्यापारी वर्ग को भी देवगुरु बृहस्पति के मार्ग होने से साल की शुरुआती 4 महीने अच्छे लाभ की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Libra Tula zodiac sign and big prediction in hindi
तुला राशिफल वार्षिक 2024 - फोटो : amar ujala
  • तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव राजयोग कारक ग्रह होते हैं और चौथे भाव के स्वामी होकर उनका गोचर पूरे वर्ष आपके पंचम भाव में ही रहेगा। शनिदेव की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है। शनि देव के इस गोचर के कारण छात्र वर्ग को पूरे वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। संतान पक्ष से आपको लाभ होगा। इसके अलावा शेयर मार्केट से भी आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना दिखाई पड़ रही है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है और पूरे वर्ष जीवन में लाभ की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Libra Tula zodiac sign and big prediction in hindi
तुला राशिफल वार्षिक 2024
  • सूर्य देव आपकी कुंडली के लाभ स्थान के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सप्तम भाव में विराजमान बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के बाद गोचर में एक साथ होंगे। जब आपके तीसरे और लाभ स्थान के स्वामी का गोचर एक साथ होगा तो इस राजयोग के बनने से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। आप अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी नई कंपनी की परियोजना के बारे में विस्तृत रूप से रिसर्च किया जा सकता है। आपके मित्र भी इस समय पूरे तरीके से आपके सहायक सिद्ध होंगे। उच्च पद प्राप्ति होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed