फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2025: ज्योतिष में पर्यावरण का महत्व, जानें कैसे ग्रहों को पेड़-पौधे करते हैं शांत

Thu, 05 Jun 2025 06:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Jun 2025 06:59 AM IST
सार

World Environment Day 2025: पर्यावरण से न केवल व्यक्ति को स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं बल्कि इसका ज्योतिष में भी विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल, हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधे ग्रहों की स्थिति को संतुलित करते हैं।

विज्ञापन
World Environment Day 2025 know plants according to planets and their importance
World Environment Day 2025 - फोटो : अमर उजाला

World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके अलावा सभी पर्यावरण दिवस के खास मौके पर अपने आसपास पेड़-पौधे भी लगाते है। दरअसल, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण लगातार पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। इसलिए इस वर्ष 'प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना' (Beat Plastic Pollution)की थीम के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।



आपको बता दें, पर्यावरण से न केवल व्यक्ति को स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं बल्कि इसका ज्योतिष में भी विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल, हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधे ग्रहों की स्थिति को संतुलित करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक पेड़, जल और पशु-पक्षी ग्रहों से संबंध रखते हैं। इनके प्रभाव से कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत और कई दोषों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पर्यावरण दिवस के खास मौके पर ग्रहों के आधार पर भी पौधे लगा सकते हैं। इससे कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होती है और जीवन में सकारात्मकता का स्तर बढ़ता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

World Environment Day 2025 know plants according to planets and their importance
World Environment Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए आप आक या गुड़हल का पौधा लगा सकते हैं। इसके प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और समाज में सम्मान की प्राप्ति होती हैं।
  • आप पर्यावरण दिवस पर अनार या खजूर का पौधा भी लगा सकते हैं। यह मंगल के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति के साहस में वृद्धि होती है।
World Environment Day 2025 know plants according to planets and their importance
World Environment Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए आप चमेली या श्वेत पुष्पों वाला पौधा लगा सकते हैं। यह मानसिक तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है।
  • ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है और उनकी कृपा से व्यक्ति को व्यापार में धन लाभ और करियर में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आप कुंडली में शनि को मजबूत करने के लिए शमी या नीम का पौधा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2025 know plants according to planets and their importance
World Environment Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • सभी ग्रहों में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है और उनके प्रभाव से व्यक्ति विलासिता जीवन जीता है। वह प्रेम के कारक है, इसलिए प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहती हैं। ऐसे में आप गुलाब और चंदन का पौधा लगा सकते हैं। इनके प्रभाव से व्यक्ति के सुख में वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन
World Environment Day 2025 know plants according to planets and their importance
World Environment Day 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक आप पर्यावरण दिवस पर तुलसी का पौधा भी लगा सकते हैं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती हैं। बुध बुद्धि, संवाद और वाणी के कारक है। इसके प्रभाव से आपको करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed