फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः इस 1 राशि वालों को चंद्रमा पहुंचाएगा अधिक लाभ

Mon, 07 Aug 2017 06:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 07 Aug 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 7th august to 13 august

अगस्त के इस सप्ताह में भले ही चंद्रमा पर ग्रहण लग रहा हो, लेकिन चंद्रमा कुछ राशियों का लाभ करवाएगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्‍ताह। 

मेष राश‌िः खर्च बढ़ने की संभावना

weekly rashiphal 7th august to 13 august
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें। कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यों का भार आप पर रह सकता है। आपके सहकर्मियों द्वारा भी आपको पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं इससे कार्य भी सहजता से करेंगें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगें जो कि आपके लाभ का घर भी है। गत दिनों किये गये शुभाशुभ कार्यों का परिणाम आपको इस समय मिल सकता है। सप्तम दृष्टि से चंद्रमा आपके पंचम भाव को भी देख रहे हैं संतान व संबंधों के मामले में यह समय चिंता देने वाला भी रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये खर्च बढ़ने के संकते भी कर रहे हैं।

वृष राश‌िः चंद्रमा करवाएगा लाभ

weekly rashiphal 7th august to 13 august
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये भाग्यवर्धक समय को दर्शाते हैं। पराक्रम क्षेत्र में स्वराशि दृष्टि होने के कारण यह आपकी क्षमता व पराक्रम को भी प्रदर्शित करेंगे। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कर्मभाव में विचरण करेंगें। केतु के साथ कर्म भाव में गोचर होने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में आलस्य रह सकता है काम करने से बचने का प्रयास करेंगें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ स्थान में होंगे जो कि आपके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः लाभदायक रहेगा सप्ताह

weekly rashiphal 7th august to 13 august
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा अष्टम भाव में विचरण करेंगें, जो कि फिजूल की यात्राएं करवा सकता है। नकारात्मक सोच विचार बन सकते हैं। लाभ घर में चंद्रमा अपने घर को देख रहे हैं। आप केवल कर्म पर ध्यान दें। भविष्य में इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आपका समय उत्साह पूर्ण रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। परिवार कार्यक्षेत्र से संबंधित बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इससे भी आप स्वयं को सम्मानित और उत्साहित महसूस करेंगें।

विज्ञापन

कर्क राशिः साथी से हो सकता है मनमुटाव

weekly rashiphal 7th august to 13 august
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क जातकों के लिय इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचररत होंगे। इस समय पारिवारिक कलह, व स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन उदास रह सकता है। जीवनसाथी से भी मनमुटाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगें। इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावि हो सकते हैं। बेमन यात्राओं का योग भी आपके लिये है जिसमें आपको धन हानि भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed