इस इफ्ते की शुरुआत एक बड़ी ज्योतिषीय घटना के साथ हुई है। शनि महाराज धनु राशि में आ चुके हैं। और अब इनकी दृष्टि भी राशियों पर बदल गई है। ऐसे में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल।
मेष राशि: सप्ताह के अंत में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है लेकिन यदि आप प्रयास करेगें तो एक रोमांटिक डेट पर जाया जा सकता है. सप्ताह के आरंभ में आपका मन परेशान हो सकता है और चाहकर भी आप प्रेमी से मिलन नहीं कर पाएंगे। इसका कारण आपकी पारीरिवारिक जिम्मेदारी भी हो सकती है। सप्ताह का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन आखिरी दिन में कुछ नई परेशानियां मुंह बाये खड़ी हो सकती है जिनसे
वृष राशि: सप्ताह प्रेम के मामले में अनुकूल है
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।आप अपने प्रेमी के साथ बहुत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको प्रेमी के साथ से मतलब है इसलिए आप यह नहीं देखेंगे कि घूमना अपने ही शहर में हो रहा है या फिर शहर से बाहर जा रहे हैं। आपकी जुबान इस सप्ताह ज्यादा ही चल सकती है लेकिन थोड़ा सा नियंत्रण भी जरुरी है। आप जिनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि प्रेमी के दबाव में आकर उनसे भी मुलाकात करनी पड़े। इससे आपका जोश थोड़ा कम तो रोमांस भी फीका हो सकता है। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को समझते हुए आपका मूड फिर से ताजा कर देगा।
मिथुन राशि: अपने रिश्ते को संतुलित बनाना होगा
आप यह ना सोचें कि लोग क्या कहेगें! लोगों का और दोस्तों का काम ही है कुछ ना कुछ बाते बनाना। कुछ लोग आपके संबंधों को सही करार देगें तो कुछ आपके संबंधों को लेकर कानाफूसी भी करेगें। आप किस-किस को सफाई देते रहेगें? वैसे भी जरुरी नहीं कि आपको अपने अनुसार ही जिन्दगी में प्रेमी भी मिलें। आप चाहते हैं कि वह एकदम से "परफेक्ट" हो तो यह तो असंभव ही होगा क्योंकि कुछ ना कुछ कमी तो सभी में होती ही है।यदि आप सोच रहे हैं कि हर समय आपकी जी हुजूरी करने वाला प्रेमी ही सर्वगुणसंपन्न होगा तो यह आपकी बेवकूफी कही जा सकती है। प्रेम संबंधों में दो व्यक्ति शामिल होते हैं और दोनों के भिन्न विचार तथा अपनी विशेषता होती है।
कर्क राशि: अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है
आपकी अपनी एक अलग पसंद है और आप उसी को प्रेमी में भी खोज रहे है शायद कुछ-कुछ आपको मिल भी रही है। यदि आपके प्रेम संबंध अभी हाल फिलहाल में बने हैं तब आपको सप्ताह के पहले और दूसरे भाग में शांत रहना चाहिए। अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है। सप्ताह का पहला भाग खर्चों भरा भी रह सकता है। जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं तो सप्ताह के आरंभ में उनके शैया सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग आपकी परेशानियाa बढ़ा सकता है और सारा मजा काफूर हो सकता है।