इस हफ्ते कई ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। इससे नौकरी व्यवसाय में आपकी कैसी स्थिति रहेगी। क्या इस हफ्ते आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना होगा या आपकी समस्या दूर हो जाएगी। जानिए पूरे हफ्ते का हाल अपनी राशि से।
मेष राशिः सप्ताह लाभकारी लेकिन संभलकर करें खर्च
इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप पाएंगे कि यह समय आपके लिए कितना खुशनुमा है और आप जीवन के हर स्तर में वर्तमान समय का आनंद लेंगे। व्यवसायिक जीवन में आपको इस समय का उचित प्रयोग कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने हेतु कार्य करने होंगे। इस दौरान आप कोई भी काम करें आपको मनवांछित लाभ मिलने के आसार हैं। यह समय व्यापारियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस सप्ताह संबंधों में सुधार आने से आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी अच्छा प्रभाव रहने की उम्मीद है। खर्च थोड़ा सोच समझकर ही करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
वृष राशिः मेहनत से मिलेगा लाभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपनी उर्जा का सही उपयोग करके आप जीवन के सब स्तरों पर लाभ कमा सकते हैं। व्यवसायिक सौदों में निष्पक्ष रहें तो आपकी छवि बेहतर हो सकती है। विवाहित व्यक्ति इस सप्ताह के मध्य में बेहतर समय व्यतीत कर सकते हैं। सुख-समृद्धि बनाए रखने की बहुत ही सख्त आवश्यकता होगी। बेहतर संबंध के लिए आप पूरी सद्भावना से साथी की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आप बहुत ही गहन विचार करते है और इस बात का आपको अहसास होगा कि आप हर स्थिति को अपने काबू में ले ले सकते हैं।
मिथुन राशिः आर्थिक तंगी से राहत महसूस करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली आने की उम्मीद की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से माली हालत को लेकर यदि आप तंगी झेल रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ राहत मिल सकती है। कार्यस्थल में आप आपने काम को लेकर थोड़े विचलित रह सकते हैं इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। मुश्किल समय में परिवार का सहयोग मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। लम्बे समय से लटके हुए कार्य का निदान भी आप इस हफ्ते कर सकते हैं। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने पुराने मित्रों से पुनः संपर्क कर सकते हैं। अपने जीवन से इस विकास को देखकर प्रसन रह सकते हैं।
कर्क राशिः सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी
आप एक नई राह पर चल सकते हैं जो पिछले कई हफ्तों से अपनाए जाने वाले रास्ते से काफी अलग हो सकती है। आप में से ज्यादातर लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। काम के मामले में सप्ताह के शुरूआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलर्स को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य के मामले में भी कुछ मामूली समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन चिंता ना करें सप्ताह के अंत तक सभी परेशानियां खत्म होने के आसार हैं।