इस हफ्ते ग्रहों की बदलती चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा जब प्रेम के कारक ग्रह शुक्र से नपुंसक ग्रह बुध का संयोग होगा। क्या आपके प्यार को लगेगा झटका और आप प्यार में जोश और उत्साह की कमी महसूस करेंगे या आपके बनेंगे नए संबंध।
मेष राशिः सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा रहेगा
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेगें तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी बेचैन रहेगा। अपना और प्रेमी का मूड चौपट ना करें, रोमांसभरी बातों का आनंद लें।
वृष राशि: पहले नोंक झोंक फिर प्यार अवसर मिलेगा
जो प्लान अपने प्रेमी को लेकर आप पहले बना चुके हैं उनमें आप परिवर्तन कर सकते हैं अथवा रद्द भी कर सकते हैं। रद्द करने की कोई वाजिब वजह भी शायद ही हो क्योंकि आप मूड के हिसाब से चलते हैं। आपके इस स्वभाव के कारण सप्ताह के पहले भाग में आपका प्रेमी जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी ना किसी परेशानी में स्वयं को फंसा पा सकते हैं। आपके मन में अशांति बनी रह सकती है जिससे आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट समा सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपका मन थोड़ा शांत देखा जा सकता है जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेगें। सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं जिससे बीती बातों को आप दोनों भूल सकें।
मिथुन राशि: सप्ताहांत में तो आपकी लव लाईफ एक नया मोड़ ले सकती है
यदि आप डेट पर जाते हैं तब इस बार कुछ हटकर और नया करने का विचार करें जिससे आपकी लव लाईफ में कुछ रंग प्यार के और जुड़ सकें। इसके लिए आपको एक नजर अभी तक की लव लाईफ पर डालनी चाहिए और देखना चाहिए कि आपने अभी तक क्या खोया और क्या पाया है? क्या-क्या गलतियां कर चुके हैं? और क्या हैं जो आप करना चाहते हैं? जब इन सब बातों पर विचार कर लेगें तब आप उन इच्छाओं को पूरा करने की योजना बनाएं जो किन्हीं कारणों से अभी तक पूरा नहीं हो पाई हैं। आप विचारशील व्यक्ति हैं और आपकी सोच कहीं तक भी जा सकती हैं। इस सप्ताह आपके मित्र जोड़े प्रेम संबंधों पर आपका मशवरा ले सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जाएगा और सप्ताहांत में तो आपकी लव लाईफ एक नया मोड़ ले सकती है जो आपके पक्ष में ही होगा। आपको केवल शांत व संयमी बने रहना होगा।
कर्क राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी
यदि आपको लगता है कि आपके प्रेम संबंधों में वो बात नहीं है जो कभी संबंधों के आरंभ में हुआ करती थी तब आपको अवश्य ही किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए कि कैसे प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। कई बार प्रतिकूल परिस्थिति होने पर मस्तिष्क के विचार थम जाते हैं जिससे सही दिशा नजर नहीं आती है। इस सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए कुछ ऎसी ही स्थिति उत्पन्न कर सकता है। मनोनुकूल परिस्थितियां बनाने के बहुत से रास्ते हैं जिन पर चला जा सकता है। वैसे सप्ताह के आरंभिक और अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय जितनी अधिक से अधिक रचनात्मकता लाएंगे उतना अधिक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता देखी जा सकती है।