फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं मंगल और शुक्र

Mon, 19 Sep 2016 10:53 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 19 Sep 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19 september to 25 september
राश‌िचक्र

मंगल और शुक्र के राश‌ि पर‌िर्वतन के साथ इस हफ्ते बुध ग्रह की चाल भी बदल रही है। मंगल तीन महीने बाद वृश्च‌िक से धनु में आए हैं। शुक्र तुला राश‌ि आ चुके हैं   ऐसे में यह हफ्ता आपके ल‌िए कैसा रहेगा। क्या आपकी योजनाएं सफल होगी। नौकरी में म‌िलेगी कामयाबी, आर्थ‌िक मामलों में आप क‌ितने सफल होंगे। देख‌िए क्या कहती है आपकी राश‌ि।

मेष राश‌िः अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं

weekly rashiphal 19 september to 25 september
मेष्‍ा राश‌ि

यह सप्ताह करियर और नौकरी व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहने के संकेत हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि इन्हें हासिल करने के लिये आपको परिवार के साथ बिताये जाने वाले समय में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से अविवाहित प्रेमी जातक अपने साथी के लिये समय निकाले अन्यथा साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विवाहित जातक संबंधों में ताजगी लाने के लिये अपने साथी को आश्चर्यात्मक उपहार देने या फिर कहीं घुमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहने के आसार हैं।

वृष राश‌िः धर्म-कर्म में रुच‌ि बढ़ेगी

weekly rashiphal 19 september to 25 september
वृष राश‌ि

किसी नए व्यक्ति का आपके जीवन में आना आपको प्रसन्नचित रख सकता है। इससे आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सुख-संतोष आने की संभावना है। लेकिन किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसे अच्छी-तरह जान लेना जरुरी होता है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई आपको बड़ी हानि पंहुचाने से पहले आपको क्षणिक खुशियां बांट रहा हो। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका मन कामकाज में कम ही लगे इसलिए हो सकता है दिये गये काम को पूरा करने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगाना पड़े। इस सप्ताह आपका रूझान धर्मिक कार्यों की तरफ हो सकता है।  यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं

weekly rashiphal 19 september to 25 september
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि

इस सप्ताह आप अपने स्वभाव में एक आंतरिक संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। हो सकता है यह संतुष्टि आपको पिछले काफी लंबे समय से अनसुलझी किसी पहेली के सुलझने का परिणाम हो या फिर काफी इंतजार के बाद आपकी किसी मनोकामना के पूर्ण होने पर जाहिर हो रही खुशी हो। धार्मिक कार्यों में आपको शामिल होना पड़ सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बशर्ते आप धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं। सप्ताहांत पर परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः कार्यक्षेत्र में सजग रहना होगा

weekly rashiphal 19 september to 25 september
कर्क राश‌ि

यह सप्ताह आपके लिये आत्म-निरिक्षण में विलीन रहने का सप्ताह है। आप अपने अंदरूनी विश्वास को निखारने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी इस अभिरुचि को यूंही बरकरार रखें, संतुष्टि प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें तो बेहतर होगा। किसी से उलझना आपके लिये ठीक नहीं है। रोमांटिक जीवन में यदि पिछले कुछ समय से अपने साथी के साथ अनबन चल रही है तो इस सप्ताह एक-दूसरे के निकट आने की संभावनाएं बन सकती हैं। लेकिन इसके लिये आपकी तरफ से पहलकदमी होनी जरुरी है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed