फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी का तीसरा सप्ताहः सितारे कह रहे हैं इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

Mon, 16 Jan 2017 08:48 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 16 Jan 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 16 to 22 january 2017
नौ ग्रह

सूर्य के मकर राश‌ि में आने के बाद आप यह जरूर सोच रहेंगे क‌ि सूर्य का यह गोचर आपके ल‌िए शुभ और लाभप्रद हो। लेक‌िन स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि आपके ल‌िए क‌ितनी लाभप्रद और शुभ रहने वाली है जान‌ने के ल‌िए पढ़ें पूरे सप्ताह का राश‌िफल ज‌िनमें कई राश‌ियों में शुभ योग बने हैं।

मेष राश‌िः अनजान सी असंतुष्ट‌ि परेशान किए रहेगी

weekly rashiphal 16 to 22 january 2017
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

यह सप्ताह हर मामले में मिलाजुला सा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए संवेदनशील रहेगा। जो मुद्दे पिछले कई दिनों से परेशान किए हुए थे उनके बारे मे जानकारी पाना अब आपके लिए आसान हो जाएगा। इस पूरे सप्ताह आपको एक अनजान सी असंतुष्ट‌ि परेशान किए रहेगी। इस समय के दौरान जो आपके करीब हैं, उन से कुछ निश्चित मुद्दों के बारे में जरूर बात करें।

वृष राश‌िः बजट बनाकर काम करें

weekly rashiphal 16 to 22 january 2017
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा व्यवस्थित रखें। अपने बिल व्यवस्थित रखें, अपनी अलमारियां साफ कर लें और अपने लिए एक बजट बना लें। कोई आयोजन करने या योजना बनाने के लिए आप जो कुछ भी करेंगे वो बहुत ही आराम से पूरा हो जाएगा और आने वाले दिनों में आप इसका लाभ उठाएंगे। अगर जरूरत हो तो किसी प्रोफेशनल ऑर्गनाईजर की मदद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सप्ताह आर्थिक मामलों में खास रहने वाला है

weekly rashiphal 16 to 22 january 2017
म‌िथुन

आपके लिए यह सप्ताह विशेष तौर पर आर्थिक मामलों में खास रहने वाला है। आप खुशी और राहत महसूस करेंगे और कई दिन से रूके हुए धन के बारे में कोई खुश खबरी भी मिल सकती है। इस सप्ताह की विशेष बात यह है कि आप अपने दोस्तों के साथ शानदार पल बिताएंगे और कुछ लाभदायक सौदे भी कर सकेंगे। हालांकि, ज्यादा काम के दबाव से तनाव हो सकता है इसलिए आराम से काम करें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक चीज़ या आलोचना का असर आपके विचार या मूड पर ना होने दें।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः रूका हुआ मामला हल हो जाएगा

weekly rashiphal 16 to 22 january 2017
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

इस सप्ताह जिस प्रकार जीवन के हर पहलु में सुधार नज़र आ रहा है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। एक महत्वपूर्ण सौदा आखिरकार स्वीकृत हो जाएगा और आप अच्छा लाभ उठाएंगे। एक रूका हुआ मामला हल हो जाएगा। इससे आपको हाल ही में हो रहे तनाव से कुछ राहत मिल पाएगी। आप में ज्यादातर लोग कर्मठ है और कम समय में भी ढेर सारा काम निपटा लेते हैं। आखिरकार आप जरूरी कामों को खतम कर लेंगे। रोमांस के मामले में आपका साथी कुछ ऐसा करेगा जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी, और आप काफी खुशी महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed