{"_id":"587b2c5a4f1c1b3603efdfd9","slug":"mayawati-and-dimpal-yadav-birthday-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों
Sun, 15 Jan 2017 07:02 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Sun, 15 Jan 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मायावती डिंपल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 जनवरी को उत्तरप्रदेश की दो महिला कद्दावर नेता बसपा प्रमुख मायावाती और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जो कन्नौज से सांसद भी हैं अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस साल उत्तर प्रदेश में चुनाव भी होने जा रहा है ऐसे में यह देखना रोमांचक है कि इन दोनों महिला नेताओं में कौन किस पर भारी पड़ेगा।
जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों
2 of 6
मायावती
15 जनवरी 1956 में जन्मी मायावती जहां आज अपने जीवन के 61 साल पूरे कर रही हैं वहीं डिंपल यादव अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। वर्तमान विधान सभा चुनाव में इन दोनों महिला नेताओं की भूमिका बड़ी एहम होने जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती अपनी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश और पंजाब में प्रचार करती दिखेंगी तो वही डिंपल यादव की भूमिका उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी चुनाव प्रचार की होगी। वहीं डिंपल यादव वर्तमान में सपा और कांग्रेस के चुनावी गठजोड़ के लिए प्रियंका गांधी से संपर्क साधने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों
3 of 6
डिंपल अखिलेश यादव
ज्योतिष की दृष्टि से देखने से पता चलता है कि 15 जनवरी 1978 को पुणे में जन्मी डिंपल यादव की चंद्र राशि मीन है। आगामी 26 जनवरी को धनु में आ रहे गोचर के शनि उनकी चंद्र कुंडली के सप्तमेश बुध और सप्तम भाव को प्रभावित कर उनके पति अखिलेश यादव के राजनीतिक करियर में बड़े उतार चढ़ाव लाने वाले हैं। मकर राशि सिथत सूर्य की प्रतिकूल विंशोत्तरी दशा में चल रही डिंपल यादव की राजनीतिक प्रतिष्ठा उनके पति और परिवार में चल रहे तनाव के कारण धूमिल होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों
4 of 6
डिंपल यादव
डिंपल यादव की कुंडली में राजनीतिक प्रतिष्ठा का कारक ग्रह सूर्य अपनी शत्रु राशि मकर में स्थित होकर नीच के मंगल से दृष्ट है। ऐसे में वर्तमान में चल रही पीड़ित सूर्य की दशा में उनकी पार्टी सपा को आगामी विधान सभा चुनाव में बड़ी कामयाबी नहीं मिले तो इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं है क्योंकि यह स्थिति सत्ता से दूर ले जाती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
जन्मदिन की तारीख एक, फिर भी डिंपल पर भारी मायावती, जानिए क्यों
5 of 6
मायावती
- फोटो : amar ujala
जबकि15 जनवरी 1956 को जन्मी मायावती की कुंडली मकर लग्न और कन्या नवांश की है। मायावती की कुंडली में चंद्रमा भी मकर राशि में सूर्य और बुध के साथ सिथत है। लग्न, चंद्र और नवांश लग्न पर पड़ रहे क्रूर ग्रहों के प्रभाव ने मायावती को अविवाहित रखा। शनि, मंगल और सूर्य के प्रभाव के कारण मायावती के स्वभाव में उग्रता है जो की डिम्पल यादव के सौम्या स्वाभाव के ठीक उलट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।