{"_id":"5a8008b44f1c1b4d588b7f13","slug":"weekly-rashiphal-12th-february-to-18th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी: इस हफ्ते इन राशियों पर भोलेनाथ करेंगे विशेष कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी: इस हफ्ते इन राशियों पर भोलेनाथ करेंगे विशेष कृपा
Tue, 13 Feb 2018 09:35 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह पिताजी का स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना भी बन रही है। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सप्ताहांत में अच्छी आमदनी के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्य की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है इसलिए स्वयं के लिए भी समय निकालें। संतान पक्ष को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। इस सप्ताह आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी की जरुरत होगी। इस सप्ताह अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से बहुत बेहतर रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ चिंताएं परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। इस अवधि में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। वहीं आपके बच्चों की रूचि भी उच्च शिक्षा को लेकर बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी बात या तनाव को लेकर ज्यादा परेशान न होयें। इस सप्ताह सामान्य धन लाभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपके पिताजी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। इस सप्ताह बेहतर परिणाम के लिए आपको कार्य स्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी। आय में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं हालांकि आय के अनुपात में खर्च भी बढ़ेंगे। आपके कार्यों की वजह से इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दान-धर्म से जुड़े परोपकारी कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आप तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ असमंजस की स्थिति भी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई विकार परेशान कर सकता है इसलिए सेहत पर ध्यान दें। धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। वहीं पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत होगी, क्योंकि अचनाक पैसों की हानि हो सकती है। संतान पक्ष अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग एकनिष्ठ होकर अध्ययन करेंगे। इस सप्ताह आप नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन के लिए प्रयास करेंगे। बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।