जनवरी के तीसरे सप्ताह में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ का ग्रह गोचर कुछ मानसिक तनाव देगा, थकान महसूस करेंगे, नजला जुखाम एवं खांसी जैसे रोगों से बचें। सप्ताह के मध्यबिगड़े हुए कार्य बनेंगे। विदेश यात्रा का योग, अतः वीजा आदि के लिए आवेदन करना सार्थक रहेगा। अंत में कार्य व्यापार में उन्नति नौकरी में पदोन्नति एवं शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। 21 तारीख को जरा बचके।
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ शुरू होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें षडयंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत ग्रह गोचर आपके पक्ष में रहेंगे, भाग्य उन्नति के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी फिर भी 23 तारीख को जरा बचके।
मिथुन राशि- आपके लिए सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। आरंभ में गुप्त शत्रु षड्यंत्र के लिए सक्रिय रहेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। मध्य में रुके हुए कार्य बनेंगे, व्यापार में उन्नति एवं शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताहांत ग्रहगोचर कुछ प्रतिकूल रहेगा, इसलिए संयम बनाए रखें। 20 तारीख को जरा बचके।
कर्क राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा, विशेषकर के संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए भी संतान प्राप्ति योग बन रहा है विद्यार्थियों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है अतः अंक प्राप्ति के लिए और अध्ययन करें, प्रतियोगिता में सफलता के योग बन रहे हैं। मध्य में कर्ज के लेन-देन से बचें, अन्यथा दिया गया धन वापस आने में काफी विलंब होगा। सप्ताहांत बेहतर होगा। 22 तारीख को जरा बचके।