फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद मकर राशि में शनि: मिथुन राशि वाले जातकों पर कैसा होगा इसका असर

Mon, 20 Jan 2020 08:54 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani sade sati and impact on gemini horoscope
saturn transit 2020
करीब ढाई साल के लंबे समय के बाद शनि राशि बदलने वाले हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव पड़ेगा। शनि के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो वहीं कुछ की परेशानियां बढ़ जाएंगी। शनि के मकर राशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों पर कितना असर पड़ेगा आइए जानते हैं।
saturn transit 2020 shani sade sati and impact on gemini horoscope
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
साल 2020 में मिथुन राशि पर शनि की साढ़ेसाती
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि वालों के ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसका मिथुन राशि के जातकों पर कैसा असर रहेगा आगे जानते हैं।
saturn transit 2020 shani sade sati and impact on gemini horoscope
शनि 2020 - फोटो : Shani 2020

30 साल बाद शनि के मकर राशि में प्रवेश पर मिथुन राशि पर क्या होगा असर
आपकी राशि से आठवें भाव में शनिदेव का गोचर कई तरह के मिलेजुले फल देगा क्योंकि, इस भाव में गोचर करते हुए इनकी लघु कल्याणी ढैय्या का शुभारंभ करना आपके लिए कई तरह से परीक्षा लेने वाला सिद्ध होगा इसलिए वर्ष पर्यंत आपको अपने कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने होंगे, भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सिद्ध हो सकता है। कालपुरुष की जन्मकुंडली में अष्टमभाव से आयु, आरोग्यता, जीवन-मृत्यु, विदेश यात्रा, आकस्मिक धन लाभ, स्थान परिवर्तन, दुर्घटना, असाध्य रोग, पेट से संबंधित विकार, यौन रोग, प्रताप, कीर्ति, ससुराल की समृद्धि, भाइयों के शत्रु एवं जातक की मृत्यु केनसमय एवं प्रकार आदि के विषय में विचार किया जाता है। इस वर्ष मकर राशि में गोचर करते समय शनि जीवन के इन्हीं भागों को अत्यधिक प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani sade sati and impact on gemini horoscope
shani dev

मिथुन राशि अथवा लग्न में पैदा होने वाले जातकों के लिए शनिदेव का मिलाजुला फल सदैव रहता है क्योंकि वह अष्टम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ  धर्म तथा भाग्यभाव के भी स्वामी होते हैं। अतः भाग्य वृद्धि एवं कामयाबी की दृष्टि से तो ये जातक को हमेशा आगे बढ़ाते हैं किंतु कहीं ना कहीं जातक को स्वास्थ्य से संबंधित चिंता भी देता है। यहां तक कि कार्यक्षेत्र में कई बार ऐसे लोग ऐसी गलतियों के लिए दंडित किए जाते हैं जो गलतियां उन्होंने की ही नहीं, यानी षड्यंत्र का शिकार होने का भय हमेशा बना रहता है और जिसकी भी मदद करेंगे वे उस तरह का सम्मान वापस नही करेंगे बल्कि अपयश का भागीदार बनाने में भी पीछे नहीं रहेंगे। इस राशि के जातकों का भाग्योदय जीवन के 36वें वर्ष होता है, उससे पहले इन्हें अपने आप को स्थापित करने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।  

विज्ञापन
saturn transit 2020 shani sade sati and impact on gemini horoscope
shani dev

इस भाव में गोचर करने से आपका भाग्य उदय तो होगा किन्तु आरंभ तरह-तरह की बाधाओं का सामना भी करना पड़ेगा। यहां से शनिदेव की तृतीय नीच दृष्टि आपके कर्मभाव पर पड़ेगी जिसके परिणाम स्वरूप कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक चिंतनशील रहना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए हर कार्य संपन्न करें और अपने विभाग से संबंधित शासन सत्ता के उच्चाधिकारियों से संबंधों में और प्रगाढ़ता लाएं। नए कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अच्छे मुहूर्त में करें आरंभ में आय और व्यय का औसत बराबर होगा किंतु धीरे-धीरे उन्नति होती जाएगी। इसी भाव से शनिदेव की सप्तम मारक दृष्टि आपके धनभाव-कुटुंब पर पड़ेगी इसलिए आपके लिए विशेष सलाह है कि अत्यधिक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसका सुखद पक्ष यह भी है कि आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा और किसी महँगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण, और वाणी में मधुरता रखते हुए परिवार में एकता बनाए रखें बिघटन न पैदा होने दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed