फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (18 से 24 जनवरी तक): राशि के अनुसार इस सप्ताह किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 18 Jan 2021 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Jan 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 18 january to 24 january impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय के साथ होगा। विदेश यात्रा से संबंधित लिया गया निर्णय सार्थक रहेगा। सप्ताह के मध्य में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताहांत किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा या गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। 18 तारीख को रहें जरा बचके।



weekly rashifal weekly horoscope 18 january to 24 january impact on your rashi
राशि
वृषभ राशि

सप्ताह हर प्रकार से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आयके साधन बढ़ेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। समाज के वरिष्ठ लोगों तथा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी संबंध बिगड़ने ना दें। सप्ताह के मध्य अत्यधिक यात्रा से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता सफलता में और वृद्धि करेगी। 22 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly rashifal weekly horoscope 18 january to 24 january impact on your rashi
मिथुन

मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अत्यधिक लाभ दिलाने वाला सिद्ध होगा कोई भी दिन अशुभ नहीं है। दैनिक व्यापारियों के लिए ग्रह गोचर ज्यादा अनुकूल रहेगा। अपने खर्च पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा धन इकट्ठा कर लेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय किसी वरदानसे कम नहीं है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। सप्ताह के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 18 january to 24 january impact on your rashi
राशि

कर्क राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति तथा उच्चाधिकारियों से सहयोग के योग।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 18 january to 24 january impact on your rashi
राशि

सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ होगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचेन। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया सुधार सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 19 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed