{"_id":"5f0bf8a38ebc3e63a25dcf49","slug":"weekly-rashifal-weekly-horoscope-13-to19-july-impact-on-your-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिफल (13 से 19 जुलाई तक): जुलाई के तीसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके...","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशिफल (13 से 19 जुलाई तक): जुलाई के तीसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके...
Mon, 13 Jul 2020 11:31 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और अधिक व्यय के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अधिक व्यय से बचें। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सप्ताहांत भी कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव रहेगा किंतु, मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण होने के संयोग। आप इस हफ्ते की 18 तारीख को रहें जरा बचके।
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मध्य में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा इसलिए अच्छे प्रयास करें। आप इस हफ्ते की 13 तारीख को रहें जरा बचके।
Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। सप्ताहांत कुछ अशुभ समाचारों से मन अशांत रहेगा, कष्टकर यात्रा के भी योग। आप इस हफ्ते की 16 तारीख को रहें जरा बचके।
Savan 2020: सावन के महीने में क्यों करना चाहिए महामृत्युंजय मंत्र का जप?
Savan 2020: सावन के महीने में क्यों करना चाहिए महामृत्युंजय मंत्र का जप?
विज्ञापन
विज्ञापन
राशि
कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे और आपकी सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी। सप्ताह के मध्य विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा गुप्त शत्रुओं से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप इस हफ्ते की 19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य में धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। नए कार्य-व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से भी सप्ताह बेहतर है। आप इस हफ्ते की 13 तारीख को रहें जरा बचके।