जुलाई महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
मेष राशि- इस सप्ताह आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आप का अधिकतम समय कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में ही लग जाएगा। अतः आपके लिए आवश्यक होगा कि आप सही ढंग से कार्य का निर्धारण करें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रह सकती हैं और माताजी भी आनंद की अनुभूति करेंगी। वहीं कार्य स्थल पर आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी और आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। लेकिन अतिउत्साह में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जो आपके लिए परेशानी का कारण बनें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है उनकी मेहनत रंग लाएगी।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
वृष राशि- वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा उनके लिए लाभदायक होगी और अनेक लोगों से संबंध स्थापित होंगे जो भविष्य में तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ पिकनिक अथवा घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। भाई-बहन प्रसन्नचित रहेंगे और उनका पूरा प्रेम आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन भी सुख शांति पूर्ण व्यतीत होगा। आपके पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, अतः उनका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, बस आपको धैर्य के साथ मेहनत करते रहना होगा।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
मिथुन राशि- इस सप्ताह आपका मन कुछ बातों को लेकर दुखी रह सकता है और दूसरी ओर आप स्वयं में किसी बात को लेकर अहंकार का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से आप कुछ कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूर्ण रुप से ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल में मिलाजुला समय रहेगा और आप अपने वर्तमान नौकरी को बदलने हेतु प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है उन्हें मनोरंजन और अध्ययन के बीच में सामंजस्य बिठाना होगा। आपकी संतान के लिए समय अच्छा है। जहाँ एक ओर आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है वहीं दूसरी ओर किसी प्रकार की हानि भी संभव है।
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
कर्क राशि- इस सप्ताह आप अनेक कार्यों को हाथ में लेंगे और उनमें से कुछ कार्यों में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य का मुख्य रुप से ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन बेहद सावधानी से चलाएं क्योंकि आपको किसी प्रकार की चोट आदि लगने की संभावना बन रही है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और धन लाभ सामान्य होगा अतः वित्तीय प्रबंधन सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपकी संतान अति उर्जावान रहेगी उसको सही दिशा में लगाना आवश्यक होगा।