साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 दिसंबर: महीने का आखिरी हफ्ता, क्या कहते हैं सितारे
इस सप्ताह मेष राशि के जातक स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे जिससे उन्हें निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं और कार्यों में व्यस्तता के चलते परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कार्यस्थल पर अधिक मेहनत के बाद थोड़ी सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान कर सकती है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे तथा आपकी आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि होगी। इस सप्ताह अचानक से धन आ सकता है लेकिन आप उसे खर्च भी जल्दी करेंगे। पिताजी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है जिसके कारण तनातनी भी हो सकती है इसलिए स्वयं को नियंत्रण में रखें। हल्का बुखार अथवा नेत्र पीड़ा होने की संभावना है।
इस सप्ताह आपके कुटुंब में किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी उत्पन्न हो सकती है जो किसी विवाद का रूप ले सकती है इसलिए बहुत धैर्य से सोच-समझकर बोलें। अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें और बासी तथा तला भुना बिल्कुल ना खाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में उन्नति होगी और आपको कोई अच्छी प्रोफाइल मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। संतान के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है और आप किसी कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो थोड़ा संभल कर चलें, आपका अपने साझीदार से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको अपनी संगति का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे। आप अपने घर की साज-सजावट पर धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में बहुत मन लगेगा और वह नई बातें सीखेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे हालांकि कोई लंबी बीमारी ना लगे इसके लिए आपको सजग रहना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन साझेदार से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आप पर किसी बात के लिए लांछन लग सकता है इसलिए सतर्क रहें तो बेहतर होगा। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।