फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 दिसंबर : इस हफ्ते कई राशियों को मिल सकता है फायदा

Mon, 10 Dec 2018 12:10 PM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope from 10th december to 16th december second week of december month
दिसंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
weekly rashifal 2018: horoscope from 10th december to 16th december second week of december month
aries - फोटो : aries

साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी और सप्ताह के मध्य में भी यही हाल रहेगा। आप किसी कारण वश तनाव में रह सकते हैं। आय प्राप्ति के साधनों में कोई कमी नहीं होगी लेकिन ख़र्चों में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होगी। दरअसल ऐसा मंगल के प्रभाव से होगा। मंगल आपके 11वें भाव में विराजमान होगा और यह आपके 12वें भाव में दृष्टि रखेगा। कुंडली का 12वां भाव ख़र्च को दर्शाता है। ऐसे में आपको अपने ख़र्चों में नियंत्रण रखना होगा। ग्रहों की स्थिति यह बता रही है कि आपको विदेशी स्रोतों से आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से भी अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। यह लाभ आपको बिजनेस ट्रिप के माध्यम से मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में घर के मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।

weekly rashifal 2018: horoscope from 10th december to 16th december second week of december month
taurus - फोटो : taurus

साप्ताहिक वृष राशिफल
अष्टम भाव का शनि वृषभ राशि के जातकों के लिए परेशानियाँ पैदा कर सकता है। इसलिए इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। धन को संचय करने के लिए आप अधिक प्रयासरत रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं। सेहत की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। उनके साथ किसी प्रकार की व्यापारिक संधि भी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपको उसमें मुनाफा होगा। करियर की बात करें तो, जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है अथवा आप नौकरी भी बदल सकते हैं। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वे आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। वहीं संतान अपने प्रयासों में सफल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope from 10th december to 16th december second week of december month
rashi

साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के माध्यम से आमदनी होगी। वहीं कार्य स्थल पर आपको प्रसिद्धि मिलेगी और आय में स्थिरता देखने को मिलेगी। हालाँकि ख़र्चों में वृद्धि होने की भी संभावना है। पिता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए उनका ख्याल रखें। वहीं बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। वे पढ़ाई में अच्छा कार्य करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। छात्रों के लिए भी सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। सप्ताह की शुरुआत एवं मध्य में मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ऐसे में सोच समझकर निर्णय लें। इस सप्ताह आप जॉब में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope from 10th december to 16th december second week of december month
rashi

साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह आप अपने परिवार के लिए कोई महँगी वस्तु को ख़रीदेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। हालाँकि केतु के सातवें भाव में उपस्थित होने से वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। सप्ताह के मध्य आपको गुस्सा जल्दी आ सकता है। वहीं बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। उनका मन किसी रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनी सेहत को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखें। ख़ासकर अपने खाने पीने की आदत में सुधार करें। आपको किसी अंजान चीज़ से डर लग सकता है। थोड़े समय के लिए मन में तनाव भी रह सकता है। इसके विपरीत शत्रु आपका सामना करने से डरेंगे। यदि कोर्ट में कोई मामला लंबित हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed