अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
साप्ताहिक राशिफल: सभी बारह राशियों के लिए कैसा बीतेगा 15 से 21 अक्टूबर तक का समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक राशिफल मेष
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए खट्टा और मीठा दोनों प्रकार के अनुभव लेकर आएगा। जहां एक ओर आपके पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा तथा माता पिता का ख़राब स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और आपकी तूती बोलेगी। लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं और ये यात्राएं आपके लिए सफल होंगी और भविष्य में आपकी उन्नति का मार्ग तय करेंगी। संतान के लिए समय मिला जुला रहेगा फिर भी वह अपने हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। आपका पूरा ध्यान अपने कार्यक्षेत्र पर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके जीवन में आगे बढ़ने में सहयोग देंगे। आपकी आमदनी में अच्छा इजाफा होगा जिससे आपके सामने कोई वित्तीय संकट नहीं आएगा।
साप्ताहिक राशिफल वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप मानसिक रूप से व्याकुल दिखेंगे और इच्छानुसार परिणामों को प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे बदलाव आने लगेंगे और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। इस सप्ताह किसी लंबी दूरी पर यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान दें इस यात्रा के दौरान आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है इसलिए सावधान और सतर्क रहें। पिताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिणाम स्वरूप परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। संतान के लिए समय बेहतर है और उन्हें पढ़ाई तथा अन्य क्रिया क्लापों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। सामान्य शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह आपके खर्चों में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है इसलिए वित्तीय प्रबंधन का ध्यान रखें।
साप्ताहिक राशिफल मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको संघर्ष के उपरांत अच्छी सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में अशांति रहने से आपका मन परेशान रह सकता है। भाई बहन आपके सुखों में वृद्धि का कारण बनेंगे लेकिन किसी कारणवश आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में अपना प्रभुत्व जमाने हेतु उग्र हो सकते हैं जिसके कारण पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ की प्राप्ति होगी और इस दौरान आप कोई वाहन अथवा नए कपड़े और गहने आदि खरीद सकते हैं। संतान के लिए समय आनंदित करने वाला है और उनकी प्रसन्नता से आपसे प्रसन्न रहेंगे। वहीं विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और वह पूरे मन से खुशी खुशी अपनी पढ़ाई में जुटेंगे और उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और कुछ खर्चे धार्मिक क्रियाकलापों और शुभ कार्यों पर भी होंगे।
साप्ताहिक राशिफल कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कुछ खुशखबरी भी है और कुछ बातें है जिनका विशेष रुप से ध्यान रखना होगा। यह सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र के लिए काफी बेहतर रहने वाला है और इस दौरान आप अच्छे पद और कार्य का प्रयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन बहुत ही शानदार रहेगा और इस दौरान आप नया घर अथवा नया वाहन खरीद पाने में सफल होंगे। कुछ लोग इस दौरान अपने घर की साज-सज्जा पर भी अच्छा खर्च करेंगे और उसे सुंदर बनाएंगे। आपकी माताजी के लिए समय बेहतरीन रहेगा। संतान के लिए भी समय उन्नति दायक रहेगा और वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे। विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन में आनंद आएगा और उनके सहज ज्ञान में विकास होगा जिससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आपकी मति भ्रम कर सकती है ऐसी स्थिति में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए और अपनी संगति को ठीक रखना चाहिए।