फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 18 May 2020 08:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 18 May 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 18 to 24 may 2020 know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 18 से 24 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

weekly rashifal 18 to 24 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की संभावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वाले जातक कोई जल्दबाजी न दिखाएं।

weekly rashifal 18 to 24 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बच कर रहें अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा। वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस समय गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। प्रणय सम्बन्ध में सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 18 to 24 may 2020 know prediction of your zodiac signs
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार हैं। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
weekly rashifal 18 to 24 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की संभावना है। इसलिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचें। बीमारी को नजरअंदाज न करें। नौकरी करने वाले अपने व्यर्थ की भाग दौड़ में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखें। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की संभावना है। प्रेम जीवन आत्मविश्वास से लबरेज रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed