फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Zodiac: यह सप्ताह इन चार राशियों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी में प्रमोशन के बनेंगे योग

Mon, 16 Dec 2024 11:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:12 AM IST
सार

Weekly Lucky Zodiacs: 16 दिसंबर 2024 से दिसंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 22 दिसंबर 2024 को समाप्त होगा।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Astrology Four Lucky Zodiac Signs Who Will Get Benefits
Weekly Lucky Zodiac - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Zodiacs: 16 दिसंबर 2024 से दिसंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 22 दिसंबर 2024 को समाप्त होगा। ज्योतिष दृष्टि से यह सप्ताह सभी के लिए बेहद खास है लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इन जातकों को नौकरी, करियर, निवेश और बिजनेस में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी, इतना ही नहीं दिसंबर का तीसरा सप्ताह इन राशियों के वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानत हैं।

Weekly Lucky Zodiac Astrology Four Lucky Zodiac Signs Who Will Get Benefits
निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल हो सकता है। इस पूरे सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद खास होने वाला है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होंगी। सप्ताह के अंत में किसी यात्रा के योग है। अगर आप रोजी-रोजगार के क्षेत्र से जुड़े है तो वेतन में वृद्धि संभव है। निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल हो सकता है। इस पूरे सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। 

Weekly Lucky Zodiac Astrology Four Lucky Zodiac Signs Who Will Get Benefits
सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद सप्ताह के अंत तक समाप्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Astrology Four Lucky Zodiac Signs Who Will Get Benefits
किसी यात्रा पर जाने के योग है, जिससे धन लाभ की प्राप्ति होगी। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ है। आपको पार्टनरशिप में काम करने पर पूरा लाभ प्राप्त होगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अतिरिक्त कामकाज का बोझ होने पर साथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग है, जिससे धन लाभ की प्राप्ति होगी। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी उपहार की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Astrology Four Lucky Zodiac Signs Who Will Get Benefits
शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट हासिल होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाएंगे। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति संभव है। निवेश में मनचाहा लाभ मिलेगा। परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट हासिल होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाएंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों के व्यापार का विस्तार होगा।करियर में अच्छी खबर मिलेगी। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे।  भाग्य में वृद्धि होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed