Weekly Horoscope 17 to 23 March 2025: 17 मार्च 2025 से मार्च महीने का नया सप्ताह शुरु हो चुका है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह शुक्र और सूर्य के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बता दें, इस योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। वहीं इस दौरान सूर्य मीन और चन्द्रमा तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन चार राशि वालों को नौकरी, निवेश, व्यापार, करियर और प्रेम जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....
Weekly Lucky Rashi: मार्च का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी में होगा मनचाहा लाभ
Weekly Horoscope 17 to 23 March 2025: 17 मार्च 2025 से मार्च महीने का नया सप्ताह शुरु हो चुका है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह शुक्र और सूर्य के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
वृषभ राशि
मार्च का यह नया सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला लंबे समय से चल रहा है, तो अब उससे राहत मिल सकती है। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह नए अवसरों से भरा है। आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में यदि बीते कुछ समय से कुछ दिक्कतें चली आ रही थी, तो वे किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से आपके व्यापार को नई राह मिलेगी। सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पहले अगर किसी निवेश को किया था,तो उससे लाभ मिलने के योग है। इस दौरान आपके तरह-तरह के और अच्छे नए-नए स्त्रोत धन प्राप्ति के लिए मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
इस नए सप्ताह में आपको नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके जीवन में भी कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि से पहले शुक्र होंगे उदय, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।