फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वाले प्रेमियों को इस सप्ताह होगा अपनी गलतियों का अहसास

Fri, 05 Jan 2018 07:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
weekly love rashiphal or rashifal 5th january to 11th january

हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए जनवरी माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः मतभेद बढ़ने की संभावना

weekly love rashiphal or rashifal 5th january to 11th january
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

सप्ताह का आरंभ तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आप एक- दूसरे से सुख दु:ख बांट सकते हैं। लेकिन दूसरे भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरू हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता हैं। अगर किसी से इजहार करने की सोच रहे हैं तो संभव है कि आपको न सुनने को मिले।  

वृष राश‌िः साथी के सामने रखें अपनी दिल की बात

weekly love rashiphal or rashifal 5th january to 11th january
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

जिन लोगों के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभ लडाई-झगडों से हो सकता है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाए। आप खुल के खुद कभी कुछ कहते नहीं है तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन ही में ना रखकर बोल देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें

weekly love rashiphal or rashifal 5th january to 11th january
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आपके बहुत से मित्र सोशल साईट्स पर बने है तब आप आंखें मूंदकर उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी से मिलने का वादा करके आप मिलना जाना चाहते हैं तब ऐसी जगह का चुनाव करे जहां चहल-पहल अधिक हो। किसी सुनसान अथवा वीरान जगह पर ना जाएं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अधिक परेशानियों वाला रह सकता है क्योंकि इस समय बिना बात आप पर आरोप लग सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशिः साथी की झेलनी पड़ सकती है नाराजगी

weekly love rashiphal or rashifal 5th january to 11th january
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। बिना किसी खास वजह के प्रेमी की नाराजगी जहिर हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के नजदीक जाएं लेकिन जैसा आप सोच रहे होंगे, वैसा ना होकर कुछ उलटा ही घट जाए। प्रेम का यह रिश्ता आपको दूरी का दर्द भी दे सकता है।  आपका काम भी आपको अपने प्यार से दूर रख सकता है, इस कारण आप अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाएंगे और यह दूरी गलतफहमियों को भी उत्पन्न कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed