{"_id":"5a4e027d4f1c1bcd6d8b7d37","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-5th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशि वालों को आज ग्रह करेगा आर्थिक रूप से प्रभावित, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन राशि वालों को आज ग्रह करेगा आर्थिक रूप से प्रभावित, जानें अपना राशिफल
Fri, 05 Jan 2018 07:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा, जिससे आपको लाभ होगा। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है।
वृष राशिः सोच समझ कर लें कोई बड़ा आर्थिक फैसला
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल खोज लिया है। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं। आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। लेकिन, परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः अपने गुस्से को काबू में रखना सीखें
4 of 13
मिथुन राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः झगड़ें से बचने की कोशिश करें
5 of 13
कर्क राशि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।