हफ्ते की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है और यह शनि की राशि मकर में जाकर मंगल से मिल रहा है। शुक्र मंगल का संयोग आपके प्यार पर क्या असर डालेगा। क्या इस हफ्ते प्यार का इजहार आपके लिए अनुकूल रहेगा या बात बिगड़ जाएगी जानिए प्यार के मामले में यह हफ्ता कैसा है आपके लिए।
मेष राशि: प्यार के इजहार में उतावलेपन से बचें
जिन लोगों के प्रेम संबध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन वह प्रेम का इजहार भी नहीं कर पा रहे हैं तब आपको अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचाना चाहिए परन्तु उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोडा इंतजार तो करना ही पडेगा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोडकर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि: अपने रिश्ते के बीच अहंकार न आने दें
इस सप्ताह आपकी ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबधों में आई दूरी आपको किसी और की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको सुकून मिल सकता है। आप फिर से एक संबंध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दो नावों में सवारी ना कर के किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
मिथुन राशि: प्रेमी से कुतर्क करने से बचें
प्रेम संबंध में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी है। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरुरी है अन्यथा ये बोझ लगने लगते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय मतभेद उभर सकते हैं इसलिए इस समय में आप कुतर्क से बचें। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेगें जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है।
कर्क राशि: इस हफ्ते लव आपस में तालमेल बनाए रखना जरूरी है
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यूं आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरुरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करें, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होगें। आप एक कदम बढाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा, आप ऎसा कर के तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएं।