इस हफ्ते साल की सबसे खूबसूरत चांदनी रात होगी साथ ही ग्रहों के अच्छे संयोग भी बनेंगे जिससे कई राशियों में प्रेम की अच्छी संभावना दिख रही है। कई राशियों के व्यक्ति ऐसी धवल चांदनी के बीच अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने प्रेमी के साथ चांदनी रात में रोमांस का आनंद ले सकते हैं। देखिए क्या आपकी राशि में ऐसे योग बन रहे हैं जो आपके प्यार को यादगार बनाने वाले हैं।
मेष राशि: चांदनी रात का लाभ उठाएं, सप्ताह रोमांटिक बन जाएगा
सप्ताह का पहला दिन प्यार के मामले में उलझन भरा रहेगा लेकिन आप प्रयास करें और पुरानी बातों को भुलाकर चांदनी रात में अपने प्रेम के साथ प्यार के पल साथ गुजारें तो रिश्ते में मधुरता और प्यार का नया एहसास जग सकता। आपका थोड़ा सा प्रयास और समर्पण आपकी लव लाइफ को पूरे हफ्ते आनंद से भर देगा। आपके जीवन में किसी तीसरे का आगमन भी हो सकता है तो जरा संभलकर कोई भी फैसला लें।
वृष राशि: प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें जिससे अनुकूल समय आपके हाथ से निकल सकता है और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना बुरा आप समझ रहे होगें। आप अपनी परेशानियों का हल तो खोजें! फिर देखें कि समय आपके पक्ष में होता है या नहीं। बिना प्रयास के तो कुछ भी संभव नहीं होता है। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है।
मिथुन राशि: प्रेमी की नाराजगी से परेशान हो सकते हैं
यह हफ्ता प्यार के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप प्रेमी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे जिससे आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। आप दोनों के बीच विचारों को लेकर भी टकराव हो सकता है। सलाह है कि एक दूसरे को ताना देने की बजाय कोई बहाना बनाकर प्रेमी से चांदनी रात में मिलें और सब कुछ भूलकर हसीन लम्हों में खो जाएं गिले शिकवे दूर होंगे। वैसे सप्ताह के अंत में त्यौहार में एक दूसरे का साथ आपके रिश्ते को अनुकूल बनाएगा।
कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आपका प्रेमी अपने परिवार अथवा अन्य किन्हीं कारणों से व्यस्त रह सकता है इसलिए आप एक बात को लेकर उसके पीछे ना पड़े और ना ही खुशनुमा माहौल को मायूसी में बदलें।