{"_id":"572b4ef04f1c1b61145cdb1d","slug":"weekly-love-astrology-6-to-12-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है
Fri, 06 May 2016 12:11 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Fri, 06 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते ज्योतिष की दृष्टि से दो बड़ी घटनाएं होने जा रही है। सूर्य के ऊपर से बुध गुजरेगा और गुरु वक्री चाल छोड़कर सीधी चाल चलना शुरु करेंगे। ऐसे में आपके लिए यह यह हफ्ता प्रेम संबंध के लिए कैसा रहेगा। क्या आप इस हफ्ते इजहार कर सकते हैं या अभी आपको रुकना चाहिए। जिनके प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं उनके संबंध कैसे रहेंगे, जानिए क्या कहते हैं सितारे।
प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि: इस हफ्ते कई लोगों के विवाह की बात हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को परेशानी होने की संभावना है जिनके अभी प्रेम संबंध चल रहे हैं। आपके लिए सलाह है तनाव में रहने की बजाय आप अपनी बात परिवार वालों के सामने रख दें नहीं तो सप्ताह का दूसरा भाग अधिक तनावपूर्ण हो सकता है। आपकी परेशानी से आपका प्रेमी भी दुखी रहेगा। सलाह है उत्तेजना और आवेग से बचें और संयम से काम लें।
प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है
3 of 13
वृष राशि
वृष राशि: इस सप्ताह को आपके लिए मिश्रित कहा जाएगा लेकिन आप प्रतिकूल समय को भी अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आपके हाथ में है कि आप किस मूड में रहना चाहेगें। सप्ताह के आरंभ में अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएं लेकिन बाहर के खाने को एवॉयड ही करेगें तो स्वस्थ रहेंगे। हो सकता है मना करने पर प्रेमी की नाराजगी का सामना भी करना पड़े लेकिन आप उसे मना सकते हैं और रोमांस भरी बातों में उलझाकर माहौल को रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल रहेगा और आप दोनो एक रोमांटिक डेट को अपनी झोली में डाल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा परेशानी वाला अथवा आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। ऎसे में आपको प्रेमी से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा बिना किसी वजह के आप दोनों के मध्य कड़वाहट आ सकती है। आप चाहकर भी इस समय को बदल नहीं पाएंगे बेहतर है कि यह समय आप एकांत में व्यतीत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि: यदि अभी तक आप अकेले हैं और प्रेम का इजहार किसी के सामने करना चाहते हैं तब सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल है। आप एक अच्छी सी शाम को देखकर मन की बात रोमांटिक तरीके से कह दें। यदि सामने कहने में हिचक है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं।जिनका अफेयर पहले से ही चला आ रहा है उनके लिए भी सप्ताह का आरंभ बहुत बढिया कहा जा सकता है।यदि आप काफी समय से डिनर पर नहीं गए हैं तब एक कैंडिल लाईट डिनर आप साथ में करें। इससे आप दोनों के मध्य का रिश्ता फिर से तरोताजा हो उठेगा।
विज्ञापन
प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि: सप्ताह का आरंभ एक रोमांटिक डेट से हो सकता है। इस डेट की आवश्यकता आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करेगा। इसलिए आप एक रोमांचक जगह का चुनाव करें और सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर केवल और केवल प्रेमी का ख्याल करें। साथ में समय बिताने से आपके प्रेमी जीवन में एक नई ताजगी का संचार होगा। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। सप्ताहांत में कुछ आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।