फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम संबंधी साप्ताहिक राशिफलः प्यार में आपके हिस्से क्या आने वाला है जुदाई या मिलन

Fri, 27 May 2016 06:43 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्र
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्र Updated Fri, 27 May 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 27 may to 2 june
ग्रह नक्षत्र
प्यार में आपके साथ इस हफ्ते क्या होने वाला है क्या आपके द‌िल पर कोई दस्तक देगा और आपके बीच नजदीक‌ियां बढ़ेगी या प्रेमी आपका द‌िल तोड़कर चला जाएगा। जान‌िए इस हफ्ते आपके प्यार के ल‌िए क्या पैगाम लेकर आए हैं स‌ितारे।

मेष राशि: आपके नए संबध बन सकते हैं

weekly love astrology 27 may to 2 june
मेष राश‌ि
मेष राशि: आपके नए संबध बन सकते हैं
प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरम्भ में आपके नए संबध बन सकते हैं और यदि संबध बने हुए है तब उनके आगे बढने की संभावना बनेगी। विवाह की बातचीत चल रही है तब उसके आगे बढने की गुंजाईश बनेगी। पार्टनरशिप में प्रगाढता आएगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उतार-चढाव वाला बन सकता है। गुप्त संबंध बनाए रखने वालों के लिए यह परीक्षा की घडी हो सकती है। सभी परेशानियों को नजर अंदाज करते हुए आप साथी के साथ का लुत्फ उठाएं।

सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके मन को उल्लास से भर सकता है। प्रेम संबंधों में जो भी दिक्कतें आई होगी वह सभी किसी बडे की मध्यस्थता से दूर हो सकती है। आपको अपनी मनमर्जी चलाने की बजाय प्रेमी की सलाह पर भी विचार कर लेना चाहिए।

वृष राशि: बेइंतहा प्यार मिल सकता है

weekly love astrology 27 may to 2 june
वृष राश‌ि

इस सप्ताह आप अपने किसी मित्र के प्रेम संबंध स्थापित करने में उसकी मदद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने पर सुकून की प्राप्ति होगी। अपने मित्र की मदद करने पर आपको उनकी ओर से बेइंतहा प्यार मिल सकता है और कुछ ऐसा उपहार जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यदि आपके प्रेम संबध भी अभी बनने हैं तब आपको खुद पता नहीं चलेगा कि कब कौन खुद को आपसे मिलवा दे। इस खास से आपकी यह मुलाकात किसी पार्टी में भी हो सकती है जिसे पहचानना आपका काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: प्रेमी का साथ आपकी परेशान‌ियों को कम करेगा

weekly love astrology 27 may to 2 june
म‌िथुन राश‌ि

आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। इसलिए अपने मूड को रोमांटिक बनाते हुए कुछ खास करने का प्रोग्राम आप दोनों मिलकर बना सकते हैं जिससे नजदीकियां बढेगी। 

विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार में सेहत का भी ध्यान रखें

weekly love astrology 27 may to 2 june
कर्क राशि

आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फ‌िर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। सलाह है क‌ि प्यार में सेहत का भी ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed