फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल : जून माह के पहले हफ्ते में जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ, क्या कहते हैं आपके सितारे

Sun, 30 May 2021 05:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 May 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 31 may to 6 june 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (31 मई से 06 जून 2021 तक) - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा लेकिन इस सप्ताह किसी से सोच-समझकर ही वादा करना होगा अन्यथा पूरे नहीं होने पर आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। करिअर-कारोबार की दिशा में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस कोरोनाकाल में भी आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के मध्य तक किसी अनजान भय को लेकर मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय : देवी दुर्गा उपासना करें।  'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का एक माला जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 31 may to 6 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष:
वृष राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है क्योंकि बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स या जूनियर्स के साथ वाद-विवाद करने से बचें। किसी भी सूरत में स्वयं पर नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। कमीशन पर काम करने वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान किसी बड़ी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करें। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ की मदद से भूमि-भवन से संबंधित मामलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। कठिन समय में लव पार्टनर और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय : हनुमान जी को लाल रंग का फूल सिंदूर का चोला चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।



weekly horoscope weekly rashifal 31 may to 6 june 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही साथ दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय स्वंय की ताकत एवं क्षमता के बल पर आगे बढ़ना होगा। करिअर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले शुभचिंतकों अथवा विशेषज्ञों की सलाह लेना न भूलें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मनोबल में वृद्धि होगी और अपने विवेक और साहस के बल पर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता में निखार आयेगा।  लव पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन खत्म होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
उपाय : शुभता के लिए तुलसी जी में जल चढ़ाएं और माता को खीर की भोग लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 31 may to 6 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क:
सप्ताह के प्रारंभ में आपका मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजनों से मदभेद हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें। यदि आपके दांपत्य जीवन अथवा प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं चल रही है तो उन्हें शांति और समझदारी के साथ सुलझाने का सही समय है। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर पूरा विश्वास रखें। निश्चित रूप से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और परिस्थितियां बेहतर होंगी। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं के साथ इस सप्ताह अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय : चांदी के पात्र में जल भर कर पूर्व दिशा में रखें। सफेद वस्तुओं जैसे चीनी, चावल, दूध आदि का दान करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 31 may to 6 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
तंदुरुस्ती हजार नियामत है, इस बात को इस सप्ताह आपको अच्छी तरह से याद रखना होगा। अपने काम-काज के साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है हालांकि आपके एक कदम पीछे खींचते ही जल्द ही मनमुटाव दूर होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आ जायेगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। सप्ताह के मध्य में कॅरिअर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक से परामर्श करना न भूलें।

उपाय: तांबे के लोटे में लाल रंग का फूल एवं रोली डालकर भगवान सूर्य नारायण को प्रतिदिन अघ्र्य दें। किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed