मेष:
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की मन की दुविधा घटेगी और मन की संकल्प शक्ति बढ़ेगी। आस-पास की यात्रा का योग बनेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य योजना का विस्तार होगा। छात्रों, बुद्धिजीवियों, अध्यापकों और सलाहाकारों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: गुड़ एवं गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी की दैनिक उपासना करें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।