फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 जनवरी 2021) इन सात राशियों के लिए अच्छा रहेगा यह हफ्ता, नौकरी और व्यापार में होगा मुनाफा

Sun, 17 Jan 2021 08:27 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Jan 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 14 january 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह समय का प्रबंधन करने की बहुत जरूरत रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में आपका ध्यान आवश्यक कार्यों से भटक सकता है। नतीजतन आप अपने टारगेट के करीब पहुंच कर भी उससे वंचित रह सकते हैं। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तुशास्त्री एवं इंटीरियर डिजायनिंग का कार्य करने वाले लोगों को कुछ उलझनें रह सकती हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को आपसी तालमेल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पार आंच आ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। महिलाओं को पारिवारिक चिंता सता सकती है

शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - मनोयोग बनाए रखें।
उपाय - भगवान सूर्य को जल दें। ॐ अं अगारकाय नमः मंत्र का जप करें।
 
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 14 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
कार्यों में सफलता पाने के लिए वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पूरा प्रयास करना चाहिए। सौभाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में ही आपके मन से चिंताएं घटेंगी और भविष्य के लिए काम-धंधे के सुखद योग बनेंगे। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के प्रस्ताव मिलेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी एवं महिलाओं का समय कुल मिलाकर अच्छा है। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। छोटी और सुखद यात्रा के योग भी बनेंगे।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय - गायों को चने की दाल खिलाएं। ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 18 to 14 january 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में लंबी या छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में भी किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से मतभेद या खींचतान आ सकती है। इस दौरान टारगेट ओरिएंटेड कार्य करने वालों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विशेष तौर पर बीमा, विज्ञापन एवं फाइनेंस का काम करने वाले लोगों को कुछ कठिनाइयां रहेंगी। सेहत संबंधी दिक्कतों की उपेक्षा न करें।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - ‘अपने हित का ध्यान रखें।’
उपाय - गरीबों को खिचड़ी खिलाएं। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 14 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह मित्रों और शुभचिंतकों की पूरी मदद मिलेगी। सप्ताह के प्रारंभ में ही आपके जीवन से निराशा के बादल छंटेंगे और प्रचलित कार्यों में तेजी से आगे बढ़ने के विचार प्रबल होंगे। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है, लेकिन बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान आलस्य छोड़कर समय का प्रबंधन करने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नीला
सफलता का सूत्र - ‘आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय - भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 14 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में इस राशि के जातकों की परिवार, संबंधी एवं मित्रों से रिश्तों में कुछ खींचतान आ सकती है। मन विचलित रहेगा। इस दौरान व्यापारियों को निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में जोखम न उठाएं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। प्रेम प्रसंग में उपजी गलतफहमियां किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - जामुनी
सफलता का सूत्र - ‘क्रोध एवं अभिमान करने से बचें।’
उपाय - गुरुजनों की सेवा करें। हल्दी का तिलक लगाएं। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed