मेष
साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 मई) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या फिर कहें कि शार्टकट से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ ताल-मेल बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों का समय अपेक्षकृत ठीक है। इनके लिए नए लाभ के अवसर बनेंगे। सत्ता पक्ष से लाभ के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। गुप्त शत्रुओं और अपनी सेहत को लेकर हर समय सतर्क रहें।
मिथुन
कोरोना काल में अपनी और अपने परिजनों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेवजह के वादविवाद से बचें। इस दौरान विरोधी आपके कार्यों में अवरोध डालने का प्रयास करेंगे। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के पद या स्थान में बदलाव हो सकता है। यात्राओं को टालने का प्रयास करें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क
सप्ताह के प्रारंभ में रचनात्मक कार्यों से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस दौरान आपको मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम संबंधों को आपके परिजन स्वीकार कर सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। भूमि संपत्ति से जुड़े विवाद के निबटारे में किसी वरिष्ठ की सहायता लाभदायक साबित होगी। शासन-सत्ता के व्यक्तियों से लाभ के अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह
सप्ताह के प्रारंभ में आलस्य से बचें, अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है। इस दौरान कोई ऐसा व्यवहार न करें, जिससे आपकी छवि पर नकारात्मक असर पड़े। सप्ताह के मध्य में किसी परिजन की सेहत को लेकर मन चिन्तित होगा। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में गिले शिकवे दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।