फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 नवंबर): भाग्यशाली रहेंगे पांच राशि के लोग, जानिए इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 16 Nov 2020 07:59 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Nov 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 november to 22 november 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष


मेष राशि के जातकों को करिअर हो या कारोबार धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रूकावटें आएंगी। लेकिन चुनौतियों का हिम्मत के साथ सामना करने पर समाधान निकल ही आएगा। किसी महिला मित्र की मदद बिगड़े काम बन जाएंगे। 22 नवंबर को मन अशांत रहेगा। व्यापारियों को इस सप्ताह कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन होजरी, ऊनी कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। कठिन पलों में लव पार्टनर का साथ सुकून देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
शुभ अंक-7
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र-धीरज से काम लें।
उपाय-गरीबों को कंबल दान करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें।

weekly horoscope weekly rashifal 16 november to 22 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा। घर हो या कारोबार आपसे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। परिजनों और सगे-संबंधियों को किए गए वादों या जिम्मेदारी को निभाने का दबाव पूरे सप्ताह बना रहेगा। 20 नवंबर को व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों का समय मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा। यदि आप मकान या जमीन खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। महिला प्रोफेशनलों को कुछेक उलझनें रहेंगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- बसंती
सफलता का सूत्र- चुनौतियों से न डरें।
उपाय-किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। भगवती दुर्गा की उपासना करें।


weekly horoscope weekly rashifal 16 november to 22 november 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संकट के समय में वे आपके साथ बराबर खड़े नजर आएंगे। 22 नवंबर को किसी बात को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करते समय दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। यह सप्ताह थोक व्यापारियों की अपेक्षा फुटकर कारोबारियों के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। बैंक, बीमा, फाइनेंस आदि से जुड़े लोगों का समय अच्छा रहेगा। कंपटीशन की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-भूरा
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 november to 22 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के लोगों का मन इस सप्ताह लक्ष्य से भटक सकता है। इस सप्ताह आप दूसरों के बहकावे में आने से बचें और विवेक से निर्णय लेते हुए आगे बढ़ें, अन्यथा मुश्किलों में फंस सकते हैं। धैर्य एवं सूझबूझ से काम करने पर सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने में ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। 19 नवंबर को व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, किंतु किसी प्रकार की हानि का योग नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करना बेहतर रहेगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों एवं नौकरी की तलाश में जुटे लोगों पर मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-जामुनी
सफलता का सूत्र-प्रलोभन से बचें।
उपाय-गरीबों को खाने के लिए मीठी चीजें दें। ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना विशेष रूप से फलदायी होगा।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 16 november to 22 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को चाहे-अनचाहे लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी तरह के दिखावे से बचें, अन्यथा आप हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। 19 नवंबर को व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यापारियों को उधार वसूली में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कमीशन और केमिकल के कारोबार से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दें। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed