फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी तक किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 15 Feb 2021 06:10 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Feb 2021 06:10 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 21 february 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के बहकावे में आने से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी बड़े निर्णय लेने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी में कार्य प्रारंभ करने अथवा किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें, अन्यथा भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़े किसी विषय को लेकर चिंता बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

weekly horoscope weekly rashifal 15 to 21 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आमदनी चवन्नी और खर्चा रुपैया वाला साबित होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यवसायियों का समय ठीक रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी मित्र या प्रभावी शुभचिंतक की मदद से भूमि-भवन संबंधी विवाद का समाधान निकलने मन को सुकून मिलेगा। किसी भी विवाद का निबटारा करते समय अपनों की भावनाओं का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा वर्षों से बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की बजाय स्वयं आगे बढ़कर बातचीत करना उचित रहेगा, अन्यथा आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

weekly horoscope weekly rashifal 15 to 21 february 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों से निजात दिलाने वााला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में आपके अरसे से अटके कार्यों में गति आयेगी। भूमि-भवन एवं निजी संबंधों से जुड़े मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटने से आप अत्यंत मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। कॅरिअर की तलाश में जुटे लोग अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम का लोहा मानेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में पैसों के लेन-देन में अत्यंत सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 21 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि के लिए काफी अहम होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अत्यधिक लाभ होगा। व्यवसाय में पूर्व सप्ताह की अपेक्षा अधिक सक्रिय रहते हुए घाटे की भरपाई करने के उद्देश्य से कठिन परिश्रम करेंगे। जिसका सप्ताह के अंत तक सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी प्रिय अथवा परिजन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अचानक से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 21 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातकों इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों को बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते अपनी सेहत की बिल्कुल अनदेखी न करें, अन्यथा कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। महिलाओं को हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पडृ सकते हैं। ऐसे में अपने क्रोध पर संयम रखें। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के अंत में घर की मरम्मत या फिर साज-सज्जा में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में उचित अवसर देख-समझकर ही कदम बढ़ाएं, अन्यथा बनी हुई बात बिगड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed