मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में घर-परिवार के सदस्यों अथवा कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर रहेगा। साथ ही साथ अपने काम को किसी के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद ही करें। सप्ताह के मध्य में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा से अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति न होने पर मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद सुलझेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बहुत संभल कर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई अपना ही आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है जो अक्सर आपके काम को बिगाड़ने का षडयंत्र रचते रहते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लेना बेहतर रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निबटाने के लिए आपको अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करना पड़ेगा। इस दौरान आप अपना काम कल पर टालने या दूसरों के भरोसे करने की गलती करने से बचना होगा, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में चीजें आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी, लेकिन इस दौरान आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में इस समय अपनी दिनचर्या और सेहत दोनों को सही रखने का प्रयास रखें। विशेष रूप से खान-पान पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी या तकरार हो सकती है, जिसे दूर करने में कोई महिला मित्र मददगार साबित होगी। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी नहीं करें। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का कारण बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर इस सप्ताह ऑफिस और घर से जुड़े कामकाज का बोझ बना रहेगा। जिसे निबटाने के चक्कर में आपके पहले से बनाए हुए प्लान बिगड़ सकते हैं। नतीजतन, आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिजनों के साथ तकरार भी हो सकती है। वाद-विवाद के समय किसी को सोच-समझकर ही बोलें, अन्यथा बाद में आप पछताना या शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी विशेष ख्याल रखना है। घर-परिवार के विवाद का असर आपके दांपत्य जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में चल रहे हैं, उन्हें कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव स्टोरी में किसी तीसरे की व्यक्ति की दखलंदाज़ी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। विशेष रूप से मौसमी बीमारी को लेकर ज्यादा सचेत रहें।
उपाय: प्रतिदिन गणपति उपासना करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन या हरे रंग के वस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय मित्र की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। करियर-कारोबार के सिलसिले की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से निबटाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी और आपकी उन्नति के योग बनेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा के मुताबिक लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा क्योंकि इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और वे आपके काम में अड़चनें डालने की कोशिश करेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद खत्म हो सकता है। जिससे आपकी उलझनें कुछ कम होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर निकल सकते हैं। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद साबित होंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने स्वभाव में जिद और अहंकार लाने से बच जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर से शाबाशी के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहा प्रमोशन या तबादला हो जाने पर घर में भी खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान नौकरपेशा लोगों की अतिरिक्त आमदनी के स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना है। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह काफी लकी साबित होने जा रहा है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।