फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: जानिए 8 से 14 फरवरी तक किन राशियों के बुलंद होंगे सितारे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 08 Feb 2021 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Feb 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 08 to 14 February 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातक इस पूरे सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धैर्य और विवेक के साथ समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी महिला मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। व्यवसाय में धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। यदि आप किसी बड़ी योजना के लिए फंड का इंतजाम करने में जुटे हुए थे तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। यह सप्ताह थोक व्यापारियों की अपेक्षा फुटकर कारोबारियों के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोग अधीनस्थों की मदद से अपने कार्य में बेहतर परिणाम दे सकेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव कार्यों में भी लगेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कठिन पलों में लव पार्टनर का साथ सुकून देगा। दांपत्य जीवन मधुर और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मन और शरीर को मजबूत बनाने के लिए योग एवं ध्यान करें साथ ही साथ ही मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-‘समय का प्रबंधन करें।’
उपाय-शक्ति की साधना करें। मां दुर्गा को लाल रंग का फूल एवं चुनरी चढ़ाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 08 to 14 February 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष 
वृष राशि के जातक इस सप्ताह आलस्य को अपने आस-पास बिल्कुल न भटकने दें, अन्यथा हाथ में आई हुई सफलता आपसे दूर जा सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें। इस पूरे सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का बोझ बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर ही निबटा लेना उचित होगा। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर अत्यधिक धन र्ख्च होने से मन खिन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष के साथ-साथ संतान के भविष्य की भी चिंता सताएगी। भूमि-भवन या फिर संपत्ति से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

शुभ अंक-7
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-गुलाबी
सफलता का सूत्र-‘मन को शांत रखें।’
उपाय-पूजा से संबंधित चीजें दान करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 08 to 14 February 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
बीते कई सप्ताह से जो कार्य अटके पड़े थे, मिथुन राशि के जातकों को वो इस सप्ताह अचानक से बनते नजर आएंगे। सीनियर्स की मदद से कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का निदान होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कारोबार के सिलसिले लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संकट के समय में वे आपके साथ बराबर खड़े नजर आएंगे। सप्ताह के अंत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने को मिलेगा।



शुभ अंक-4
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-‘अभिमान से बचें।’
उपाय-भगवान शिव की साधना करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 08 to 14 February 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कार्य बगैर किसी योजना के नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको परिणाम में निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करें अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलती आप पर भारी पड़ सकती है। कॅरिअर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें। भावना में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय से अरसे बाद मुलाकात के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे। परिजन आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार कर लेंगे। दांपत्य जीवन में मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत चिंता सताएगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों एवं नौकरी की तलाश में जुटे लोगों पर भविष्य को लकर मानसिक दबाव बना रहेगा।

शुभ अंक-1
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-‘जल्दबाजी से बचें।’
उपाय-प्रतिदिन तांबे के लोटे से शिवलिंग से जल चढ़ाएं। ‘ॐ नम: शिवाय’मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 08 to 14 February 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सेहत हो या फिर संबंध किसी की अनदेखी न करें। दोनों के प्रति उपेक्षा आपको भारी पड़ सकती है। पुराने रोग एक बार फिर उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सचेत रहें। दूसरों के बहकावे में आने की बजाय स्वयं के विवेक से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य-भार बढ़ सकता है।सप्ताह के प्रारंभ में कॅरिअर और कारोबार में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब होंगे। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान समान और सेहत दोनों का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। जल्दबाजी में बनी हुई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक-2
शुभ दिन-बृहस्पतिवार
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र-‘शांत मन से कार्य करें।’
उपाय-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें। पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed