मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। न सिर्फ धन आएगा बल्कि खर्च भी खूब होगा। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग करते नजर आएंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।
आपका तन और मन दोनों ही सेहतमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले से आपको मुक्ति मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और मनचाहा लाभ दिलाने वाली रहेंगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ मन-मुटाव चल रहा था तो वो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर होगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आपको संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और चालीसा का 7 बार पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से उबारने वाला साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आपके विरोधियों द्वारा रचे गये षडयंत्र नाकाम होंगे। यदि आप विदेश में अपना करयिर बनाने या फिर कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
पूर्व में किसी योजना में किया गया धन निवेश इस सप्ताह बड़ा लाभ देकर जा सकता है। व्यवसाय में भी आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धन का आगमन उचित मात्रा में होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भाग-दौड़ वाला रह सकता है, उस पर से आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह अपने कामकाज के साथ अपने खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने अचानक से भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती है, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कारोबार में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको अपना व्यवसाय पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके स्वास्थ्य के हिसाब से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। कोशिश करें कि मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहें हैं या फिर आपका मन अपने कारोबार को विस्तार देने का है तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को इग्नोर न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी. जरूरत के समय अपने शुभचिंतकों या फिर कहें मित्रों और सहयोगियों का साथ और सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खान-पान पर पूरा ध्यान दें।
छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान किसी बा त को लेकर आपका अपनी संतान के साथ मतभेद हो सकता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें अन्यथा अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान आपको घर या किसी अन्य चीज की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। घर के किसी बुर्जुग की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपके प्रेम संबंध में कड़वाहट आ सकती है। सप्ताह के अंत में कोई व्यक्ति आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में इस दौरान सावधान रहें और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको अपमान झेलना पड़े।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में 'ॐ नम: शिवाय' का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम या फैसला सोच-समझकर करना उचित होगा, अन्यथा बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़ हुए हैं तो कोई भी बड़ी डील करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें और किसी प्रकार के असमंजस में फैसला न लें। इस दौरान शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी न करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने इष्ट-मित्रों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि आपके द्वारा किसी का अपमान न होने पाए अन्यथा बरसों से बने संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान आपके काम समय पर पूरे होंगे। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं। घरेलू महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ में बीतेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में शरीर में किसी प्रकार का विकार सम्भव है। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे में जल के साथ रोली और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।