मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसम जनित बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट लगने के कारण शारीरिक या मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में अपेक्षा से कम उद्देश्य की पूर्ति होने पर मन थोड़ा हताश रह सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा अधिक कठिनाई भरा रह सकता है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। उतार-चढ़ाव वाले समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा तथा शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।
Weekly Horoscope (4 To 10 March ): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
weekly rashifal 3rd march to 10 march 2024: जानिए इस सप्ताह किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर…
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार की प्राप्ति तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन आदि से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से कार्य विशेष के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान होता हुआ नजर आएगा। यदि आप विदेश में अपना कारोबार करने की सोच रहे हैं या फिर पहले से ही उससे जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती हैं। इस सिलसिले में की जाने वाली विदेश यात्रा शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी स्थिति कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसी रहने वाली है। कुल मिलाकर करियर हो या कारोबार आपको इस पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मध्यस्थता से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनकी सभी चालों को नाकाम करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित करने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें विरोधी पक्ष आपके सुलह-समझौते की पेशकश कर सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच समन्वय बनाने में कुछेक मुकिश्लें आ सकती हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताहांत आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा चोट-चपेट के चलते परेशान हो सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ प्रेम-व्यवहार बना रहेगा। घर के प्रिय सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकलता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष क पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नरों को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये कार्य और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता परीक्षार्थियों की दृष्टि से समय शुभता लिए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में छात्रों को विशेष सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी मे जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि अप विदेश में अपना करियर-कारोबार बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह इस दिशा में प्रयास करने पर आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है।
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की मनचाहे स्थानांतरण की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह सीनियर के सहयोग से आपको नई योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को भी बाजार में आई तेजी से मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप बीते कुछ समय से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान थे तो इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका अप्रत्याशित रूप से समाधान निकल आएगा। चूंकि अभी समय आपके अनुकूल चल रहा है इसलिए अपने समय का सदुपयोग करते हुए सही दिश में अपनी ताकत लगाएं। ऐसा करने पर आपकी आय, मान-सम्मान आदि में मनचाही वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का जप करें।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य हमेशा याद रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी जरा सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। सिंह राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूरा होने से पहले बिल्कुल न करें। घर-परिवार की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कतिपय घरेलू समस्याएँ परेशान कर सकती है। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय आप अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें अन्यथा अनावश्यक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसके लिए स्वयं की ओर से खूब प्रयास करें तथा दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। तन और मन को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह उतावलेपन अथवा किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी बिजनेस की डील न करें, अन्यथा आपका निवेश किया हुआ धन फंस सकता है। थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी तथा फुटकर कारोबार करने वालों के लिए सामान्य साबित होगा। सिंह राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपना अहं और वहम त्यागना होगा तथा अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करना होगा, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।