फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (29 Aug- 4 September) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 29 Aug 2022 10:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 Aug to 4 September 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुखकारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर और जूनियर का सहयोग भी कम मिलने पर मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप पेट संबंधी दिक्कतों के चलते परेशान हो सकते हैं। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपके शुभचिंतक और परिजन आपसे नाराज होकर दूर जा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। सप्ताह के अंत में करियर में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने पर मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। लव पार्टनर से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबंल बनेगा और हर पल आपके साथ खड़ा रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें और पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें।  

weekly horoscope saptahik rashifal 29 Aug to 4 September 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के लोगों की सप्ताह की शुरुआत घर-परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए होगी, जिसमें आपको अपने माता-पिता समेत सभी सदस्यों का समर्थन और सहयोग हासिल रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन के विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर की मरम्मत या फिर अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता रहेगी, जिसके चलते आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढेंगी। यह समय महिला प्रोफेशनल्स के लिए शुभ साबित होगा, उनके आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। उन्हें प्रगति की नई दिशा मिलेगी। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ आपकी मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको अपने व्यस्ततम जीवन से कुछ पल चुराने ही होंगे और अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पााठ करें और शुक्रवार को कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।    

weekly horoscope saptahik rashifal 29 Aug to 4 September 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपके पास जिम्मेदारियां ज्यादा और उन्हें निभाने के लिए समय कम रहेगा। जिसे पूरा करने के लिए अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों की मदद लेनी पड़ेगी। ऐसे में अपने ईगो को पीछे रखें और सभी को मिलाकर चलें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।  प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में होने वाली प्रगति में जीवनसाथी का विशेष योगदान रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 Aug to 4 September 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह 'हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम' महामंत्र हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कोई बड़ा समस्या आ सकती है। हालांकि आप उसे अपने विवेक और मित्रों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर रहेगा। इसी प्रकार दूसरों के फटे में टांग अड़ाने से भी बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला से उलझने से विशेष रूप से बचें। साथ ही साथ अपना काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों ही झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कागज संबंधी काम को बाद के लिए न टालें और किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सचेत रहें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा तकलीफदायक साबित होगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हुई अनबन या गलतफहमी उससे दूरी का बड़ा कारण बनेगी, जिसके चलते आपका मन बेचैन रहेगा। संबंधों को सुधारने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। खट्टी-मीठी नोंकझोंक के साथ आपको दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की चालीसा पढ़कर उनकी पूजा करें। किस कार्य विशेष को करने के लिए घर से निकलते समय बड़ी-बूढ़ी महिलाओं का आशीर्वाद लेकर निकलें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 Aug to 4 September 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी उलझनों से बचने के लिए आपको अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके चलते आपका कामकाज भी काफी प्रभावित होगा। इस दौरान आपको परिश्रम और प्रयाास के मुकाबले कमतर फल की प्रााप्ति होगी, जिससे मन दु:खी रहेगा। इष्ट-मित्रों का भी समय पर सहयोग कम मिल पाएगा। हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा और इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे या फिर किसी नई लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। इस सप्ताह परविार के हंसी-खुशी पल बिताने के कई मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed