फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 26 Aug 2024 05:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 august to 01 september 2024 know predictions of all zodiac signs
Weekly Horoscope (26 अगस्त- 01 सितंबर) - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में उम्मीद से कुछ कम सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी नई डील करने से पहले अपने पार्टनर को भरोसे में अवश्य लें। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह काम और खर्च की अधिकता रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च को पूरा करने के लिए आपको स्वजनों से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुत सावधानी के साथ अपने कार्य को करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय स्वयं ही अपने कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करना होगा, अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपनी निजी उलझनों को धैर्य एवं बुद्धिमानी के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। संतान के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में अपना ईगो छोड़कर संवाद स्थापित करने का प्रयास करें अन्यथा लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 26 august to 01 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों केा इस सप्ताह अपनी उर्जा, समय और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको हाथ दबाकर धन खर्च करना होगा तथा आपत्ति के लिए पैसे बचाकर चलना होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पिता अथवा पिता समान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता कारण बनेंगे। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक मतभेद, धन हानि और मान हानि से खुद को बचाने का भरसक प्रयास करना होगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल जाएगा। विशेष लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उत्पन्न हुईं गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति स्थापित होगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को खीर खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 26 august to 01 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय उसे इग्नोर करते हुए अपने अच्छे समय आने का इंतजार करना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय असमंजस अथवा दबाव में आकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कार्य विशेष के पूरे होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आप हर चीजों को भावनात्मक रूप से लेने की कोशिश करेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ ऐसा व्यवहार करने से बचना होगा जो खुद के लिए पसंद न हो। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाणी में मधुरता और व्यवहार में नम्रता बनाए रखने से असंभव लगने वाले कार्य भी पूरे हो सकते हैं। इस दौरान सहोदर भाई-बहनों को मिलाजुला कर काम करने पर अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी।

यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। उसके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 august to 01 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चीजें न चाहते हुए भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट झेल सकते हैं।

यदि आप कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं या फिर किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले किसी शुभचिंतक की राय अवश्य लें। इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और नियम-कानून का पूरी तरह से पालन करें। इस पूरे सप्ताह आय अनियमित रहेगी और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। आपके अपने कुछ इस कदर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं कि आपने जो नहीं कहा, वो उस बात पर प्रतिक्रिया देंगे। गृहक्लेश से बचने के लिए बोलें कम और लोगों की बातों को सुनने और समझने का प्रयास ज्यादा करें। प्रेम संबंध में भावना में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें और सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवाष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 august to 01 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। इस सप्ताह उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सरकारी एवं स्थायी कर्मचारियों का अचानक से अनचाही जगह पर तबादला संभव है।

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं सामाजिक कार्य में खूब रमेगा।

सिंह राशि के जातकों को कुसंगति से बचते हुए अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे फल की प्राप्ति की कामना अधूरी रह सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed