मेष
मेष राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और उनके द्वारा किये गये प्रयास परिश्रम की अपेक्षा से अधिक फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप के कार्यों की प्रसंशा होगी और आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मन मुताबिक रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। करियर के साथ कारोबार के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। इस पूरे सप्ताह धन की आवक बनी रहेगी और आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ और मनचाहा लाभ दिलाने वाली होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान भूमि-भवन अथवा वाहन आदि की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सह सप्ताह शुभ है। परिवार में एकता बनी रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग और माता-पिता का आशीर्वाद मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। आपका साथी आपका हर कदम पर आपके साथ बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत, संबंध और अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी छोटी सी भूल आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आपको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन उधार लेना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में न सिर्फ काम कामकाज बल्कि घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। जिसे निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने मन और क्रोध दोनों पर काबू पाते हुए चीजों को एक-एक कर सुलझाना उचित रहेगा। वृष राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ और शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी अथवा पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध तक कारोबार के विस्तार की योजनााएं साकार होती हुई नजर आएंगी। यह समय शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों के लिए बेहद अनुकूल है। उन्हें उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक सुखद पल बिता सकेंगे। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की प्लानिंग कर रहे थे तो इस सप्ताह इस दिशा में किए गये प्रयास सफल हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह की स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपायः प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली अड़चन के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवा वर्ग गलत संगति के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपनी सेहत के साथ किसी भी प्रकार खिलवाड़ न करें अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी लेकिन मनोकूल परिणाम देने वाली साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा व्यक्ति के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकती है। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी बड़ी डील को करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें और धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आर्कषण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको हर कदम पर सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बजेगा। इष्टमित्रों के सहयोग से आपकी अधिकतर योजनाएं सफल होंगी और आपके यश में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और नए संपर्काें को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका पेशेवर जीवन बढ़िया रहने वाला है। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार को प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको इस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है। राह में आने वाली अड़चनें दूर होती नजर आएंगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह अपने शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। यदि गलतफहमी के चलते किसी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई थी, इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से वो दूर हो जाएगी और आपके संबंध एक बार फिर सामान्य हो जाएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है और आपको इस सौदे में खासा लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन संभव है।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाकर पूजा एवं उनके मंत्रों का जाप करें।